भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के संदर्भ में।

भारतीय  संविधान की  धारा 370 कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देती है। कश्मीर ही क्यों भारतवर्ष का प्रत्येक राज्य विशेष है। भारतवर्ष 44 जनगोष्ठियों का देश रहा है। उनकी भौगोलिक संरचना के अनुसार आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक थातियों का निर्माण हुआ है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के बिना प्राचीन भारतवर्ष की सभ्यता एवं संस्कृति को रेखांकित नहीं किया जा सकता है। नूतन भारतवर्ष के निर्माण की प्रथम प्राथमिकता आर्थिक प्रजातंत्र की स्थापना है। आर्थिक प्रजातंत्र की अवधारणा एक सामाजिक आर्थिक इकाई की सुदृढ़ता एवं विश्व बंधुत्व की भावना में निहित है।


👉 भारतीय संविधान की धारा 370 के कारण कश्मीर को अपना संविधान रखने का अधिकार मिला। जिसमें कई दोषपूर्ण प्रावधान है। जो भारतवर्ष की एकता एवं अखंडता को चुनौती देते है। किसी भी देश की संप्रभुता के लिए राज्यों को राष्ट्र के आदर्श, एकता एवं अखंडता की मर्यादा को बनाए रखना आवश्यक है। यदि किसी राज्य में इसके लिए संगठित अथवा असंगठित प्रयास होते है तो उस राष्ट्र को उसे रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।


👉 मैं एक संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर ले चलता हूँ। वहाँ प्रत्येक राज्य का अपना संविधान है, अपनी नागरिकता है तथा अपने -अपने ध्वज है। इसके चलते हुए भी संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली राज्य है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि प्रत्येक राज्य राष्ट्र की संप्रभुता को प्रथम स्थान देता है। राष्ट्र संप्रभुता पर प्रश्न उठाने अथवा उठाने की संभावना के दृष्टिगोचर होते ही संघ का संविधान कठोर बन जाता है। उसके समक्ष राज्यों के संविधानों को नतमस्तक होना पड़ता है।


👉  कश्मीरी संविधान  अपने राज्य के समक्ष देश गौण बताता है। यहाँ भारतवर्ष एवं उसके आदर्श प्रतिमानों का अपमान करना अपराध नहीं माना जाता है। इस प्रकार के त्रुटिपूर्ण विधान के बावजूद भी भारत संघ मौन दृष्टा बना खड़ा रहता है।


👉 भारतीय संविधान की धारा 370 के दोषपूर्ण प्रावधान को हटाकर एक सशक्त प्रावधान के साथ सभी राज्यों में स्थापित करनी चाहिए। कश्मीर के संविधान के उन तथ्यों को समाप्त कर देना चाहिए। जिससे वह भारतवर्ष से अलग जाने की बात सोच रहा है। भारत संघ के संविधान को राज्यों के संविधान से प्रथम एवं एक आदर्श प्रतिमान के रुप में स्थापित करना चाहिए।


👉 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 में समय-समय पर बहुत से संशोधन हुए है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कश्मीर के शासनाध्यक्ष का नाम प्रधानमंत्री से बदलकर मुख्यमंत्री रखना भी है। इस प्रकार भारत सरकार अपने संविधान के अनुच्छेद 370 को पुनः परिभाषित एवं संगठित कर एक सशक्त देश एवं समृद्ध राज्यों के निर्माण की कार्यशाला का निर्माण कर सकता है।

******************************
करण सिंह शिवतलाव 
@कश्मीर भारतवर्ष का अभिन्न अंग है।@ विश्व सरकार की ओर

कब तक हम अपने आप से झूठ बोलेंगे?

हर पांच वर्ष के बाद चुनाव आते है। नेताजी एवं उनके अभिकर्ता हमें सपनों का भारत दिखाते है। हम अपनी-अपनी सोच के आधार पर इन्हें या उन्हें स्वीकार कर लेते है। मैं हम सबसे प्रश्न करता हूँ कि कब तक हम अपने आपसे झूठ बोलते रहेंगे? हम इन नेताओं एवं उनके अभिकर्ताओं क्यों नहीं कह पाते कि हम झूठ का साथ नहीं दे रहे है। ऐसा कौनसा डर जन मन में है कि 70 वर्ष की आजादी के भी गुप्त मतदान करना पड़ रहा है । जिस प्रकार नेता सीना तानकर अपने पार्टी के झूठ सपने आपको बेचने आते है। आप और हम उन्हीं की भाँति यह नहीं कह पाते हैं कि आपका out dated माल हमें स्वीकार नहीं है। 




 मेरी इस बात पर आपको गौर फरमाना होगा कि डर की छा लोकतंत्र का वृक्ष फल दे सकता है क्या? आखिर हमें डर किस बात है एवं क्यों डरते है? - जिंदा रहने के लिए अथवा स्वार्थ सिद्धि के लिए? यदि जिंदा रहने के लिए डरते है तो हमें आजादी के गाने नहीं गाने चाहिए तथा स्वार्थ पूर्ति के निमित्त उद्देश्य से डर का दामन थामना पड़ता है। भारतवर्ष को विश्व गुरु के रुप में देखने के सपने छोड़ देने चाहिए। मैं तो स्पष्ट कहता हूँ कि जहाँ डर है वहाँ लोकतंत्र नहीं भीरुतंत्र तथा भीरुतंत्र जनता का, जनता के लिए व जनता के द्वारा नहीं हो सकता है। इस स्थिति में हम अपने आप से झूठ बोलते रहेंगे तथा नेताओं की दुकानें चलती रहेगी। 



 मैं तो कहता हूँ कि राजनीति की छाया में लोकतंत्र का पौधा पनप भी नहीं सकता है। जो पौधा है नहीं वह फल कैसे दे सकता है? कागज के फूलों से खुशबू आ सकती है तो इस लोकतंत्र के कृत्रिम अथवा बनावटी पौधे पर फल लग सकते है। मैंने तो अपने आप से झूठ बोलना छोड़ दिया है कि राजनीति में लोकतंत्र है। लोकतंत्र तो समाजनीति में है। जो आर्थिक लोकतंत्र से संभव है। देखो! मैंने अपने आप से सत्य बोल दिया है कि राजनीति के झूठ झांसे में भारतवर्ष को नहीं देखूंगा । सच में समाजनीति में भारतवर्ष है। अब आपकी बारी है कि आप झूठ बोलते है अथवा नेताओं को मुह तोड़ जबाव देते हैं।



मन की बातें बहुत हो गई , दिल की बात है कि राजनीति नहीं समाजनीति चाहिए। भारतवर्ष को आर्थिक आजादी चाहिए।
*******************
करण सिंह राजपुरोहित 
विष्णु में विश्व इतिहास ➡ 12



     👑 विश्व इतिहास का भविष्य - भावी संभूतियां 👑 ⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳


        भविष्य का इतिहास लिखना एक इतिहास के सामर्थ्य के बाहर होता है, लेकिन इतिहास लिखते लिखते एक इतिहास भविष्य को समझ जाता है। सभी जानते है कि इतिहास आगे बढेंगा रुका नहीं रहेगा। लेकिन भविष्यवाणी करने से घबराते है। मैं भविष्यवाणियों पर विश्वास नहीं करता हूँ, लेकिन सत्य को उरेखित करने से पीछे नहीं रहता हूँ।


        समाज चक्र को शूद्र, क्षत्रिय, विप्र एवं वैश्य युग में ही घूर्णनशील होना है। तृतीय परिक्रांति के बाद युग संधि की अवधि 1900 ईस्वी से आरंभ हो गई है। इस चतुर्थ शूद्र युग में वैश्यों शोषण के बल पर क्षात्र एवं विप्र मानसिकता विशुद्ध शूद्र में बदल रही है। इनके विप्लव अथवा क्रांति अथवा स्वाभाविक नियमानुसार  चतुर्थ क्षत्रिय युग की शुरुआत हो रही है। उसके बाद विप्र युग तथा तत्पश्चात वैश्य युग आएगा। उस युग के ऐतिहासिक विश्लेषक युग की मानसिकता के अनुसार संभूतियों नामक करेंगे।


     विश्व इतिहास के भविष्य का यह अध्याय भारतीय चिन्तन के अनुसार कल युग के नाम से जाना जाएगा। व्यापक पैमाने पर यह वैश्य युग रहेगा।


    मेरा मानना है कि भारतीय चिन्तन का सतयुग बड़े पैमाने पर शूद्र युग था, त्रेतायुग क्षत्रिय व द्वापर युग क्षत्रिय युग था। भविष्य का युग कलयुग वैश्य युग में रहेगा। इसके बाद व्यापक पैमाने पर पर एक परिक्रान्ति होगी। जिसे भविष्यवेता प्रलय कहते है। यह प्रलय सृष्टि प्रलय के रुप दिखाया जाता है। वह गलत है। किसी ग्रह की तापगत मृत्यु अथवा नये तौर तरीकों से जीवन है। वह सर्वनाश नहीं एक परिक्रान्ति होगी। जिसका इतिहास लिखने वाले जीवित व्यष्टि होंगे। यह बात में युग प्रवर्तक श्री प्रभात रंजन सरकार के विश्वास पर कह रहा हूँ।

---------------------------
लेखक - श्री आनन्द किरण
--------------------------------


विष्णु में विश्व इतिहास ➡ 11



     👑 कल्कि युग- दशम् संभूति 👑 ⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳
        भारतीय विश्लेषकों द्वारा जिस युग में ऐतिहासिक तथ्यों को समावेशित कर विश्व को विष्णु को समर्पित किया था। उस युग में कल्कि एक काल्पनिक अवस्था थी। यह ठीक उसी प्रकार की आश थी। जिस प्रकार युहदी समाज में संसार को पापों से मुक्त करने के मसीह के आगमन  की इंतजार थी। जब क्राइस्ट ने स्वयं मसीहा बताया तो युहदियों अस्वीकार कर दिया। जरथरुट्र व पैगंबर हजरत मोहम्मद को भी अस्वीकृत मिली तथा समाज खेमों बट गया। हम आज भी कल्कि भगवान की राह देख रहे है तथा सहस्रों कल्कि भगवान होने का दावा कर गए है।
         तात्कालिक ऋषि परिषद की कल्कि भगवान की अवधारणा अवश्य किसी भावी स्थिति का संकेत कर रहा था। कल्कि संभूति, वास्तव में एक युग का चित्रण है। जो छल, कपट, कूटनीति एवं व्यक्तिगत स्वार्थ पर खेला जाने वाला था। इसे कलयुग नाम दिया गया है। लेकिन मैं ऋषि परिषद की इस राय से संतुष्ट नहीं हूँ। धर्म की जय हेतु छल का अभिनय तो द्वापर युग के मुख से शुरू हो गया था। कल्कि युग में तो मृत्यु के मुख में जाते। उसके बाद कलयुग की शरूआत होती है।
       जो भी हो ऐतिहासिक गवेषणा का विषय है। इतिहास के क्रमिक विकास  पर दृष्टिपात करेंगे। कल्कि युग 700 ईस्वी के बाद की अवधि है। बुद्ध युग का अंत हुआ एवं कल्कि युग की शुरुआत हुई। इस अवधि में मानसिकता धन की लोलुपता को समर्पित रही। किसी ने तलवार के बल पर तो किसी ने छल कपट के बल पर एक संगठित लूट को अंजाम दिया। आजकल धन, धन को लूट रहा है।
        विश्व अब युग संधि के इस मोड़ पर चल पड़ा है। जहाँ तृतीय परिक्रान्ति के बाद एक नये युग के समाज चक्र की युग संधि शुरु हो गई है। इस युग में तृतीय महासंभूति श्री श्री आनन्दमूर्ति जी का विश्व को दीदार हुआ है। वे नये युग के प्रतिपादन की घोषणा कर चुके है।
कल्कि युग का ऐतिहासिक मूल्यांकन विश्व का इतिहास इस युग पर सबसे अधिक कलम चला चुका है। मैं ऐतिहासिक मूल्यांकन पर छन्द वाक्यों में ही इतिश्री करुंगा। राजनीति, राजतंत्र से लोकतंत्र को समर्पित हो गई। समाज, कलह में जीने लगा। धर्मनीति, धर्म निरपेक्षता की कोख में जा बैठी। अर्थनीति, पूंजीवाद-साम्यवाद में लूट गई। मनोरंजन, अश्लीलता की चादर ओढ़ ली। बुद्धि, .....वादों(......est) चली गई। विश्व को यांत्रिक, तकनीकी एवं कम्प्यूटर का युग मिला।
         कल्कि युग प्रउत समाज चक्र के अनुसार वैश्य युग में है तथा भारतीय चिन्तन के अनुसार द्वापर युग का अन्तिम पायदान है। इसके बाद कल युग की शुरुआत हो रही है। द्वापर युग व्यापक पैमाने पर विप्र युग है।
---------------------------
लेखक - श्री आनन्द किरण
--------------------------------

  विष्णु में विश्व इतिहास ➡ 10



👑 बुद्ध युग- नवम् संभूति 👑 ⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳
               विष्णु की दस संभूति के चित्रकारों ने महात्मा बुद्ध को नवम् संभूति के रुप में चित्रित किया है। विषय मान्यता एवं धारणा का है। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। चित्रकारों की सोच एवं भावनाओं की तारीफ करुंगा कि उन्होंने युग की मानसिकता को देखकर एक योग्य पात्र मतदान किया है।
        विश्व पटल पर 1000 ईसा पूर्व से 700 ईस्वी तक का समय नये धर्म दर्शन की अवधारणाओं का था। भारतवर्ष में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर (विशेष रुप महावीर), चार्वाक, शंकराचार्य, नाथ परंपरा, महात्मा बुद्ध, चीन में कंफ्युशस, यूरोप में महात्मा ईसा, अरब में जरथुरुष्ट व हजरत मोहम्मद साहब तथा विश्व के अन्य कौन में इस प्रकार के विचारकों का जन्म हुआ जिन्होंने एक आध्यात्मिक बौद्धिक क्रांति को जन्म दिया। जिसके कारण जन मन के चिन्तन में आमूल शूल परिवर्तन आए। इस युग का प्रतिनिधित्व बुद्ध को देखकर ऐतिहासिक चित्रकार ने कोई भूल नहीं की। बुद्ध के दार्शनिक ज्ञान को अलग रखा जाए तो इन्होंने मन को निरपेक्ष चिन्तन की ओर बढ़ाया है। किसी भी प्रकार पूर्व रूढ़ मान्यताओं दूर रखकर मानव मन को स्वतंत्र गगन उन्मुक्त पंछी की भाँति विचरण को छोड़ा है। यह युग प्रवर्तक का ही कार्य हो सकता है। संभूति युग प्रवर्तक का प्रतिनिधित्व करती है।
       बुद्ध कालीन विश्व समाज अपनी धारणा, मान्यताओं एवं भावनाओं से संघर्ष कर रहा था। नये पथ प्रदर्शकों ने नई चेतना संचार किया तथा युग पर अपने हस्ताक्षर किये। बौद्धिक एवं आध्यात्मिक चेतना के निर्माण के नाम पर समर्पित हुआ। जिसने आगे चलकर वैश्विक चिन्तन को प्रोत्साहन दिया एवं आवश्यकता महसूस करवाईं।
बुद्ध युग का ऐतिहासिक मूल्यांकन - बुद्ध युगीन मनुष्य वैश्विक चिन्तनधार में बह रहा था। राजा अपनी राज्यों के सीमा बढ़ाने एवं विश्व विजय के अभियान में निकल पड़े।
(१) राजनैतिक जीवन   इस काल के राजा राज्य विस्तार की नीति में लगे हुए थे। बौद्धिक रुप से चिन्तन आगे बढ़ा लेकिन भौतिक  क्षमता के कम विकास के कारण के राजा स्थायी एक छत्रराज स्थापित करने में असफल रहे।
(२) सामाजिक जीवन बुद्ध के काल में सामाजिक जीवन महापुरुषों के अनुरूप नये जाति एवं सम्प्रदाय बनने व बिगड़ लगे। समाज की जीवन रेखा मजहब के आधार पर खिंची जाने लगी।
(३) धार्मिक जीवन इस युग में मनुष्य का धार्मिक जीवन विराट बनने को निकाला था लेकिन कालांतर में मजहब की ओट में खो गया। अनुयायी अपने प्रवर्तक की जीवन शैली का अनुसरण करते हुए, विश्व को समदृष्टि देखने के स्थान पर एक सीमित दायरे स्वयं को समेट कर रख दिया।
(५) आर्थिक जीवन यह आर्थिकता को समर्पित नहीं था। आर्थिक मूल्य उत्तरोत्तर गति करते हुए जातिगत व्यवसाय बन गए। इससे कार्य के कौशल में वृद्धि हुई।
(५) मनोरंजनात्मक दशा व्यक्ति के मनोरंजन के लिए कुछ जातियों ने अपना पेशा बना दिया। इससे उनका पेट भी पला, साथ में आम जन का मनोरंजन होने लगा।
(६) विश्व को देन इस युग के कारण विश्व को नई- नई जीवन शैलियां मिलने लगी।
        बुद्ध युग को भारतीय कालक्रम विभाजकों ने कलयुग के मुख पर रखा, लेकिन मेरे विचार से यह द्वापर युग की मध्यमा अवस्था थी तथा समाज चक्र के यह तृतीय विप्र युग था।
---------------------------
लेखक - श्री आनन्द किरण
--------------------------------

विष्णु में विश्व इतिहास ➡ 09



     👑 हलधर युग- अष्टम संभूति 👑 

               विश्व इतिहास का नगरीय सभ्यता का भारतीय इतिहास लेखन की परंपरा में हलधर युग के नाम से जाना जाने लगा। हलधर शब्द एवं नगरीय सभ्यता शायद इतिहासकारों की चाय की प्याली में तूफान पैदा कर रही होगी। प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात का कथन है कि जब खेती फलती फूलती है, तब उद्योग धंधे पनपते है। इस कथन अधिक विस्तृत करते हुए कहा जा सकता है कि उद्योग धंधों के पनपने से रिद्धि, सिद्धि एवं समृद्धि में वृद्धि होती है तथा यह तीनों व्यक्ति को व्यक्ति के नजदीक लाते है। जिससे नगरीय जीवन का विकास हुआ था। अत: सुस्पष्ट हो जाता है कि नगरी सभ्यता के विकास का आधार खेती है। इसलिए नगरी सभ्यता का प्रतीक चिन्ह हलधर सही पात्र है।
           विष्णु की संभूति में अष्टम स्थान हलधर को दिया गया था। जो कालांतर में व्याख्याकारों ने गिरधर में रूपांतरित कर दिया। जो एक ऐतिहासिक भूल है। इस युग में महासंभूति श्री कृष्ण का आगमन हुआ था। उनके प्रभुत्व के चलते लोगों ने उन्हें विष्णु की संभूति में बैठा दिया। वस्तुतः श्री कृष्ण महासंभूति थे जबकि हलधर एक संभूति का विकास है।
           विश्व के इतिहास में लगभग 3000 हजार ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व के मध्यम कई सभ्यता एवं संस्कृतियाँ अभिप्रकाश में आई। यह सभ्यताएं नगर के विकास से इतिहासकारों के नजर में आई। ग्राम स्वराज सभ्यता के काल में विशालकाय एवं आलीशान भवनों के अवशेष नहीं मिलने के कारण इतिहासकार इस पर अपनी कलम चलाने से रुक गए। यह बात सभी जानते है कि एक नगर ग्राम से निकलता है। सभ्यता के इस युग सम्पूर्ण विश्व इतिहास का स्वर्ण युग बताना अतिशयोक्ति नहीं है।
           ग्राम सभ्यता के विकास की उत्तरोत्तर अवस्था में नगरी युग में आते-आते आचार-विचारों में बहुत अधिक परिवर्तन आ गया था। इसलिए कुछ अवधि तक युग संधि की अवधि से गुजरना पड़ा। पुरातन मूल्य नूतन मूल्यों को अंगीकार नहीं थे। नूतन मूल्य पुरातन मूल्यों को सहन करने के लिए तैयार नहीं रहते है। अत: यह व्यवस्था अराजकता के तुल्य यह अवस्था तृतीय शूद्र युग का परिचय देती है। हलधर युग में विश्व में कई ऐतिहासिक कीर्तिमान तैयार किए। जिसमें मिश्र के पिरामिड़, मेसोपोटामिया सभ्यता, सिन्धु सरस्वती के नगर, चीन का ज्ञान विज्ञान, रोम की भव्यता, युनान का दार्शनिक ज्ञान एवं द्वारिका नगरी के निर्माण का कौशल शामिल है।
    हलधर अथवा बलराम को धर्म के विश्लेषकों ने शेषनाग का अवतार बताया है तथा श्री कृष्ण को विष्णु के अवतार के रुप में चित्रित किया है। यहाँ आस्था एवं विश्वास का मामला आ जाता है। अत: एक इतिहासकार को यहाँ अधिक टांग खिंचाई नहीं करनी चाहिए। यह धार्मिक गवेषणा एक दार्शनिक विश्लेषण का विषय है। जो उनके पास ही शोभित होता है।
हलधर युग का ऐतिहासिक मूल्यांकन विश्व इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ को ऐतिहासिक मूल्यांकन की आवश्यकता नहीं होती है। वह स्वयं में एक मूल्यांकन ही होता है। फिर ऐतिहासिक सूत्र के मध्य गुजरना अधिक अच्छा रहता है।
(१) राजनैतिक जीवन इस युग में राजतंत्र एक सुदृढ़ अवस्था में था।  राज्य अपने सीमाओं के विस्तार एवं एक छत्र राज्य के लिए अभियान चलाते थे। चक्रवर्ती सम्राट बनने की परंपरा विश्व के सभी सम्राट के मनो मस्तिष्क में दिखाई दी है।
(२) सामाजिक जीवन इस युग का सामाजिक जीवन एक वंश परंपरा को ग्रहण कर लिया था। व्यक्ति अपनी माता , पिता, पितामह एवं पूर्वजों के नाम पर परिचय देने में गर्व महसूस करने थे। बहुपत्निक, बहुपतिक, अन्तर्जातिय विवाह एवं निरोध प्रथा के प्रचलन था। इस युग में नारी स्वाधीन थी लेकिन राजनैतिक मामलों में प्रभुत्व कम था। इस युग में जाति व्यवस्था के भी विद्यमान होने के प्रमाण हैं।
(३) धार्मिक जीवन इस युग में महासंभूति श्री कृष्ण ने धर्म को पुनः परिभाषित किया था। विश्व के सभी स्थानों पर अलग अलग धार्मिक परंपराओं का विद्यमान होने के प्रमाण उपलब्ध हैं। तंत्र एवं वैदिक दोनों प्रकार की उपासना पद्धति विश्व की सभी सभ्यताओं में मिलता था। इस युग में धर्म को लेकर दार्शनिक गवेषणा भी खूब अधिक प्रचलित हुई थी। विश्व की सभी सभ्यता में धर्म के दार्शनिक मूल्य दिखाई देते हैं।
(४) आर्थिक जीवन इस युग में खेती तथा खेती पर आधारित उद्योग, विभिन्न धातु अधातु उद्योग, व्यापार विनिमय तथा अन्य व्यवसायिक श्रेणियां व्याप्त थी। इस युग के नायक हलधर उर्फ बलराम उच्च कोटि के अभियंता थे। जो खेती की उच्च तकनीकियों के, भवन, नगर निर्माण में दक्ष थे। विश्व भर अच्छे अभियंता एवं चिकित्साचार्या के मौजूद होने के प्रमाण हैं। विज्ञान एवं गणित भी बहुत अधिक विकसित अवस्था में थी। यांत्रिक क्षेत्र भी उन्नत अवस्था में था।
(५) मनोरंजनात्मक दशा मनोरंजन के लिए रंगशाला, धुर्त, क्रीड़ा, आखेट, विश्व विजय अभियान एवं मल युद्ध इत्यादि आयोजित होते थे। जन साधारण में उत्साह सर्जन करने के लिए उत्सव का आयोजन होता था।
(६) विश्व को देन इस युग विश्व को सभ्यता एवं संस्कृति प्रदान की है। जिस में आचार-विचार, कला-विज्ञान एवं अन्य सभी क्षेत्रों का विकास आ जाते है ।
          यह युग समाज चक्र के अनुसार तृतीय क्षत्रिय युग था तथा भारतीय परम्परा के काल विभाजन में द्वापर युग का शंखनाद हुआ था। अब तक विश्व इतिहास में समाज चक्र दो बाहर पूर्ण घुमा था। द्वितीय परिक्रान्ति के बाद एक नये समाज चक्र की यात्रा प्रारंभ हुई थी। द्वापर युग मूलतया ज्ञान विज्ञान एवं बौद्धिक विकास के आधार विभिन्न परिचय विश्व को देता है इसलिए इसे विप्र प्रदान समाज चक्र कहा जाता है। जिसमें विभिन्न युग चलयमान होते है। भारतवर्ष के सामाजिक इतिहास में विप्र ऋषि, क्षत्रिय ऋषि, वैश्य ऋषि, शूद्र ऋषि, विप्र योद्धा, क्षत्रिय योद्धा, वैश्य योद्धा, शूद्र योद्धा, विप्र व्यवसायी, क्षत्रिय व्यवसायी, वैश्य व्यवसायी एवं शूद्र व्यवसायी होने का उल्लेख मिलता है। अत: मोटे रुप से एवं सूक्ष्म रुप से समाज चक्र घूर्णन करता है। समाज विश्लेषकों की सबसे बड़ी भूल यहाँ दृष्टिगोचर होती है कि द्वापर युग यही विराम देते हैं। वस्तुतः ऐसा नहीं है यह द्वापर युग शुरुआत है। आगे के बुद्ध युग एवं कल्लि युग इसी परिधि में है।
----------------------------                                                                            
लेखक - श्री आनन्द किरण
--------------------------------