अंगिका समाज
अंगिका भाषा, सभ्यता एवं संस्कृति का नाम अंगिका समाज है। यह जनगोष्ठी समान भौगोलिक स्थिति, आर्थिक समानता एवं भावनात्मक एकता के आधार पर संगठित होकर सामूहिक प्रयास के माध्यम से सर्वजन हित व सुख का सूत्र सत्यापित करेंगे। अंगिका समाज के केन्द्रीय कार्यालय के अंतर्गत दो राष्ट्रीय इकाइयां भारतवर्ष एवं नेपाल है।
A. *भारतवर्ष राष्ट्रीय इकाई* भारतवर्ष की राष्ट्रीय इकाई अंतर्गत बिहार एवं झारखंड नामक दो प्रादेशिक इकाई भी है।
a . *बिहार प्रादेशिक इकाई* - बिहार का पूर्वी क्षेत्र अंगिका समाज का अंग है। जिसमें 8 भुक्ति व 2 उपभुक्तियां है।
*1. अररिया भुक्ति* -इ स जिले में कुल 2 अनुमंडल अररिया और फारबिसगंज एवं 9 प्रखंड हैं। अररिया अनुमंडल में 6 प्रखंड - अररिया, जोकीहाट, कुर्साकांटा, रानीगंज, सिकटी और पलासी एवं फारबिसगंज अनुमंडल में 3 प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज और भरगामा हैं। 3 नगर पालिका तथा 751 गाँव है।
*राजनैतिक स्वरूप* - इस जिले में 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं - नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी। ये सभी अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं।
*2. पूर्णिया भुक्ति* - पूर्णिया का जिला भारत के सबसे पुराने जिलों में से एक है। इसे मिनी दार्जिलिंग कहा जाता है। पूर्णिया सदर, धमदाहा, बैसी व बनमनखी नाम के 4 अनुमंडल तथा 14 प्रखण्ड है। जिला में कुल पंचायतों की संख्या 246 है। जिले में कुल गांव की संख्या 1226 है। आठ नगर पंचायत, 2 नगर परिषद हैं तथा एक नगर निगम है।
*राजनैतिक स्वरूप* - पूर्णिया एक लोकसभा क्षेत्र तथा अमौर, बैसी , क़स्बा , बनमनखी, रुपौली , धमदाहा व पूर्णिया नामक 7 विधानसभा क्षेत्र है।
*3. कटिहार भुक्ति* - कटिहार जिला में 03 अनुमंडल एवं 16 प्रखंड है । कटिहार अनुमंडल में कटिहार, डंडखोरा, हसनगंज, कोढ़ा, समेली, फलका, कुर्सेला, बरारी, मनसाही एवं प्राणपुर कुल 10 प्रखंड , बारसोई अनुमंडल में बारसोई, बलरामपुर, आजमनगर एवं कदवा कुल 04 प्रखंड तथा मनिहारी अनुमंडल में प्रखंड मनिहारी एवं अमदाबाद कुल 02 प्रखण्ड है। 1547 गाँव जिलें में है।
*राजनैतिक स्वरूप* कटिहार एक लोकसभा क्षेत्र है तथा जिले में कटिहार, कड़वा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी व कोढ़ा नामक 7 विधानसभा क्षेत्र है।
*4. भागलपुर भुक्ति* - बिहार की रेशम नगरी भागलपुर एक जिला मुख्यालय है। जिसमें तीन अनुमंडल तथा 16 प्रखण्ड है। भागलपुर सदर अनुमंडल में गोरडीह, जगदीशपुर, नाथनगर, सबौर, शाहकुंड व सुल्तानगंज प्रखण्ड, कहलगाँव अनुमंडल में कहलगांव, पिरपैंती व सनहोला प्रखण्ड तथा नवगछिया अनुमंडल में बिहपुर, गोपालपुर, इसमाइलपुर, खरीक, नारायणपुर, नवगछिया व रंगर चौक प्रखण्ड है। 1525 गांवों की संख्या है।
*राजनैतिक स्वरूप* -भागलपुर एक लोकसभा क्षेत्र तथा बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज व नाथनगर नामक 7 विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें सुल्तानगंज बांका लोकसभा क्षेत्र में है ।
*5. बांका भुक्ति* - बांका को 1991 में भागलपुर से अलग कर एक जिले का दर्जा दिया गया। बांका जिला एक अनुमंडल तथा अमरपुर, बांका, बाराहाट, बेलहर, बौंसी, चान्दन, धोरैया, फुल्लीडूमर, कटोरिया, रजौन व शम्भूगंज नामक 11 प्रखण्ड है।
*राजनैतिक स्वरूप* -बांका एक लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें अमरपुर, बांका, बेलहर, धोरैया व कटोरिया नामक 5 विधानसभा क्षेत्र है।
*6. जमुई भुक्ति* - पटना के म्यूजियम में तांबे थाली खोजा गया जंबुबानी नाम आज जमुई है। जमुई जिला में एकमात्र जमुई अनुमंडल में जमुई, सिकन्दरा, खैरा, चकाई, सोनो, लक्ष्मीपुर, झाझा, बरहट, गिधौर व इस्लामनगर अलीगंज नामक 10 प्रखण्ड है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जमुई एक लोकसभा क्षेत्र है तथा
सिकंदरा, जमुई, झाझा व चकाई नामक 4 विधानसभा क्षेत्र है।
*7. मुंगेर भुक्ति* - मुंगेर जिले को तीन अनुमंडल व 9 प्रखण्ड में बाटा गया है। मुंगेर सदर अनुमंडल में मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर व धरहरा प्रखण्ड, हवेली खड़गपुर अनुमंडल में खड़गपुर व टेटिया बम्बर प्रखण्ड तथा तारापुर अनुमंडल में तारापुर, असरगंज व संग्रामपुर प्रखण्ड है।
*राजनैतिक स्वरूप* - मुंगेर एक लोकसभा क्षेत्र है तथा तीन विधानसभा क्षेत्र - मुंगेर, जमालपुर व तारापुर है।
*8. खगड़िया भुक्ति* - खगड़िया जिले को 2 अनुमंडलों में बांटा गया है- खगड़िया और गोगरी। खगड़िया जिला को 7 प्रखंडों में बांटा गया है। खगड़िया अनुमंडल में कुल 4 प्रखंड हैं - अलौली, खगड़िया, चौथम और मानसी। गोगरी अनुमंडल में कुल तीन प्रखंड हैं - गोगरी, बेलदौर और परबत्ता। 129 ग्राम पंचायत व 306 गाँव है।
*राजनैतिक स्वरूप* - खगड़िया एक लोकसभा क्षेत्र है तथा अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता नामक 4 विधानसभा क्षेत्र है।
*9.आलमनगर उपभुक्ति( मधेपुरा भुक्ति)* - भारतवर्ष के बिहार राज्य के मधेपुरा भुक्ति का एक प्रखण्ड आलमनगर है। जहाँ 14 पंचायत व 29 गाँव है।
*राजनैतिक स्वरूप* - आलमनगर एक नगर पंचायत है तथा आलमनगर एक विधानसभा क्षेत्र भी है।
*10. हलसी उपभुक्ति(लखीसराय भुक्ति)* - भारतवर्ष के बिहार राज्य के लखीसराय भुक्ति का एक प्रखण्ड हलसी है। साँढ़माफ नामक शिवमंदिर यहाँ का पर्यटक स्थल है। हलसी में 61 पंचायत है।
*राजनैतिक स्वरूप* - एक पंचायत है।
b. *झारखंड प्रादेशिक इकाई* - अंगिका समाज की झारखंड प्रादेशिक इकाई के अधीन दो भुक्ति एवं एक उपभुक्ति आती है।
*1.साहीबगंज भुक्ति* - राजमहल व साहीबगंज नामक दो अनुमंडल तथा जिले में 9 प्रखण्ड - साहिबगंज, मंडरो , बोरियो, बरहेट , तालझारी, राजमहल, उधवा, पतना और बरहरवा शामिल हैं। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1349 गांव और 8 कस्बों का वितरण किया गया है।
*राजनैतिक स्वरूप* - राजमहल नामक एक लोकसभा क्षेत्र व राजमहल, बोरिया व बरहेट नामक तीन विधानसभा क्षेत्र है।
*2. गोड्डा भुक्ति* - गोड्डा जिला पूर्वी भारत में झारखंड राज्य के चौबीस जिलों में से एक है। यह राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित है।भौगोलिक क्षेत्र जिसमें अब गोड्डा जिला शामिल है, पूर्ववर्ती संथाल परगना जिले का हिस्सा था। गोड्डा शहर गोड्डा जिले का मुख्यालय है। जिले का क्षेत्रफल 2110 वर्ग किमी है। गोड्डा व महागामा नामक दो अनुमंडल तथा गोड्डा, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, मेहरमा, बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी, सुन्दरपहाड़ी व पोड़ैयाहाट नामक 9 प्रखण्ड है।
*राजनैतिक स्वरूप* - गोड्डा एक लोकसभा क्षेत्र है तथा गोड्डा, महागामा व पोड़ैयाहाट नामक तीन विधानसभा क्षेत्र है।
*3. तिसरी उपभुक्ति (गिरिडीह भुक्ति)* - भारतवर्ष के झारखंड राज्य के गिरिडीह भुक्ति का एक प्रखण्ड तिसरी है। जिसका क्षेत्रफल 42953.34 हेक्टेयर है। यहाँ प्रमुख फसलें चावल, गेहूं, मैजे व मडुआ है। हरिधाम शिवमंदिर यहाँ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। थानसिंहडीह, मनसाडीह, लोकाई, बेलवाना, पलमरूआ, सिंघो, गुमगी, चन्दौरी, खटपोंक, कडकुरा, बरवाडीह, खरखरी, भण्डारी, तिसरी व खिजुरी नामक आठ पंचायत है।
*राजनैतिक स्वरूप* - तिसरी एक पंचायत है।
B. *नेपाल राष्ट्रीय इकाई* - नेपाल राष्ट्रीय इकाई के अंतर्गत प्रांत नंबर 1 की एक प्रांतीय इकाई है। जिसमें एक भुक्ति है।
a. *प्रांत नंबर 1 इकाई*
*1. मोरंग भुक्ति* - जूट व चावल की खेती तथा औद्योगिक दृष्टि से उन्नत शहर जिला मोरंग पूर्वी नेपाल में प्रांत नंबर 1 में स्थित है। एक यह बाहरी तराई जिला है। मोरंग में एक महानगरीय शहर विराटनगर है जो जिला मुख्यालय है। काठमांडू के बाद दूसरा बड़ा शहर है ।इस नेपाल की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यहाँ वास्तुविद्या और नगर निकाय है।मोरंग का कुल 1,855 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल है। एक नगर निकाय, 8 नगर पालिका तथा 8 ग्राम नगर पालिका है।
*राजनैतिक स्वरूप* -6 संसदीय तथा 12 प्रांतीय निर्वाचन क्षेत्र है।
--------------------------
अंगिका भाषा से.........
1. अंगिका शब्द - अंग शब्द बना है।अर्थात अंगदेश की भाषा।
2. अंगिका को लोग छेला भी कहते है।
3. अंगिका भाषा की जननी संस्कृत है।
0 Comments: