प्रेसिडेंट के हिन्दी शब्द राष्ट्रपति में भ्रमित होता व्यक्ति - राष्ट्रप्रमुख सही हिन्दी प्रतिशब्द

राष्ट्रपति बनाम राष्ट्रपत्नी के बीच फसा लोकतंत्र का पेच
---------------------------------
करण सिंह शिवतलाव 
--------------------------------
कांग्रेस सांसद श्री अधीर रंजन जी के टीवी चैनल के एक बयान मौजूदा राष्ट्रपति का महिला होना अथवा अन्य कारण के चलते राष्ट्रपति के स्थान पर राष्ट्रपत्नी कहना सदन में हंगामा तथा टकराव का विषय बन गया है। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी 'आई डान्ट टॉक टू यू' कहना विवाद को अधिक गहरा कर दिया। आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उतेजित सांसद दलों को सदन में रुलबुक दिखाई अथवा नही भी चर्चा का विषय बन सकता है। लेकिन फिलहाल हम राष्ट्रपति शब्द को अभ्रंश करने पर चर्चा कर लेते है। 

राष्ट्रपति शब्द अंग्रेजी शब्द प्रेसिडेंट शब्द का हिन्दी अर्थ के रुप में हमारे संविधान ने स्वीकार किया है। वस्तुतः प्रेसिडेंट शब्द हिन्दी अर्थ अध्यक्ष होता है। शायद अध्यक्ष शब्द बहुत अधिक कॉमन होने के कारण राष्ट्रपति शब्द अंगीकार किया होगा। संविधान सभा से हम अधिक नहीं जानते है लेकिन उसी संविधान सभा ने आर्टिकल 19 ए में विचार अभिव्यक्ति दी है, उसी स्वाधीनता के आधार पर राष्ट्रपति शब्द पर विचार करते है। 

राष्ट्रपति शब्द का शब्दार्थ राष्ट्र का पति है। पति शब्द सामान्यत अर्थ स्वामी, मालिक एवं पुरुष जीवनसाथी के अर्थ में लिया जाता है। इस अर्थ में राष्ट्रपति शब्द का शाब्दिक अर्थ ठीक नहीं बैठता है। क्योंकि राष्ट्रपति न तो राष्ट्र के मालिक व स्वामी है तथा न ही वे राष्ट्र के पुरुष जीवनसाथी है। 

अत: राष्ट्रपति शब्द के शाब्दिक अर्थ से भावार्थ की ओर चलना होगा। गणाधिपति इति गणपति से राष्ट्राधिपति इति राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। भारतवर्ष में गणराज्य के अधिपति को गणपति कहा गया है। क्या उसी अर्थ में राष्ट्र के अधिपति राष्ट्रपति कहा जा सकता है? अधिपति शब्द अर्थ आधिपत्य अथवा कब्जा करने वाला अथवा आका है। राष्ट्रपति शब्द का यह भावार्थ भी लोकतंत्र की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। इसलिए गणपति के समान्तर राष्ट्रपति शब्द का अर्थ नहीं लिया जा सकता है। गणराज्य में गणाधिपति को एक चयनित वर्ग द्वारा आजीवन के लिए चुना गया प्रतिनिधि होता था तथा उसे प्रजापालक एक ईश्वरीय प्रतिनिधि के रूप में देखा तथा दिखाया जाता था। क्योंकि उन्हें राजतंत्र के परिपेक्ष्य में बैठाया जाना था अथवा उससे भी श्रेष्ठ दिखाया जाना होता था।

 राष्ट्रपति शब्द के अर्थ की खोज यात्रा में राष्ट्रपति शब्द का अर्थ राष्ट्रप्रमुख है। जो राष्ट्रपति शब्द के शाब्दार्थ, भावार्थ एवं गुढ़ार्थ में नहीं समाता है। राष्ट्रप्रमुख शब्द का अर्थ राष्ट्र का प्रमुख अथवा प्रथम व्यक्ति अथवा राष्ट्र रुपी समुदाय का मुखिया अथवा राष्ट्रीय सरकार का मुख्य हस्ताक्षर है। मूलतः राष्ट्रपति शब्द के अंग्रेजी प्रतिशब्द प्रेसिडेंट का सही अर्थ राष्ट्रप्रमुख है। यदि संविधान चाहे तो प्रेसिडेंट शब्द हिन्दी रुपांतरण राष्ट्रप्रमुख शब्द कर सकता है। यह राष्ट्रप्रमुख को देश का प्रथम नागरिक बताने वाले शब्द के भी नजदीक है। 

अब सेनापति शब्द के अर्थ से राष्ट्रपति शब्द को समझने की कोशिश करते है। सैनिकों के कमांडर अथवा सेना के मुखिया को सेनापति शब्द बहुत प्राचीन काल से दिया गया है। यहाँ सेना रुपी मातृ संस्था से सेनापति को उपर रखना होता है, इसलिए एक कमांडर की भांति आदेश दे सकता है अथवा इसे सेना के स्वामी की भूमिका में रखना युद्धनीति एवं कौशल के लिए आवश्यक है। लेकिन लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है, संसद उसी निर्देश पर मुख्य है। राष्ट्रपति उनके द्वारा पारित हस्ताक्षर करने वाली अंतिम शक्ति है, वह भी संविधान से उपर नहीं होने के कारण सेनापति के अर्थ में राष्ट्रपति शब्द का अर्थ नहीं समझा जा सकता है। 

यद्यपि राष्ट्रपति सर्वोच्च सेनापति है तथा राष्ट्र का अधिनायक नहीं है। राष्ट्र का नायक जरूर है लेकिन अधिनायक संविधान है। यही लोकतंत्र की खुबसुरती है। अत: भारतीय प्रेसिडेंट का हिन्दी एवं संस्कृत प्रति शब्द राष्ट्रप्रमुख कर देना चाहिए ताकि पथ भूला अधीर रंजन महिला राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहने की भूल, नादानी अथवा गुनाह नहीं करें। 

महिला राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना अनुचित, गैरजिम्मेदाराना हरकत तथा अमान्य शब्द है। 
--------------------------------
 करण सिंह शिवतलाव की कलम से
Previous Post
Next Post

post written by:-

0 Comments: