छत्तीसगढ़ी समाज की केन्द्रीय इकाई अधीन छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश प्रांत इकाई है।
*A . छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई ( छत्तीसगढ़ी समाज)*
छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई को अध्ययन की सुविधा के लिए तीन भागों में बांटा गया है। इसमें राज्य के 27 में से 23 जिले शामिल है।
*a. उत्तर छत्तीसगढ़*
*1. कोरिया भुक्ति* - बैकुंठपुर, सोनहत, भरतपुर, मनेन्द्रगढ़, खडगवां, चिरमिरी, केलहारी व पटना नामक 8 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - कोरिया कोरबा संसद निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़ व बैकुण्ठपुर नामक तीन विधानसभा क्षेत्र है।
*2. सूरजपुर भुक्ति* - प्रतापपुर, ओडगी, भैयाथान, सूरजपुर, रामानुजनगर व प्रेमनगर नामक 6 तहसीलें, 424 पंचायतें व 547 गाँव है।
*राजनैतिक स्वरूप* -सूरजपुर में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आता है प्रेमनगर व भटगांव नामक दो विधानसभा क्षेत्र है।
*3. सरगुजा भुक्ति* - अंबिकापुर, लखनपुर, उदैपुर, धौरपुर, बतौरी, सीतापुर व मैनपाट नामक 7 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - सरगुजा एक लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें सरगुजा जिले की लुण्ड्रा ,अम्बिकापुर व सीतापुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
*4. जशपुर भुक्ति* - बगीचा, दुलदुला, फरसाबहार, जशपुर, कांसाबेल, कुनकुरी और पथलगाओं नामक 7 तहसीलें, 417 ग्राम पंचायत व 766 गाँव है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जशपुर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में तथा यहाँ जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र है।
*5. रायगढ़ भुक्ति* - सारंगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा व रायगढ़ है नामक 6 अनुमंडल तथा *सारंगढ़*(कोशल समाज का अंग है), घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया, *तमनार*(कोशल समाज का अंग है), पुसौर, बरमकेला, लैलूंगा व रायगढ़ नामक 9 तहसीलें है। रायगढ़ में 1485 गाँव भी है।
*राजनैतिक स्वरूप* - रायगढ़ एक लोकसभा क्षेत्र तथा लैलुंगा, रायगढ़, *सारंगढ़*(कोशल समाज का अंग है), खरसीया व धरमजयगढ नामक 5 विधानसभा क्षेत्र है।
*6. जांजगीर चम्पा भुक्ति* जांजगीर, अकलतरा, बलौदा, नवागढ़, शिवरीनारायण, चांपा, सारागांव, बम्हनीडीह, सक्ती, जैजैपुर, मालखरोदा, बाराद्वार, डभरा व पामगढ़ नामक 14 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* -जांजगीर-चाम्पा एक लोकसभा क्षेत्र है। अकलतरा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, चन्द्रपुर, जैजेपुर व पामगढ नामक 6 विधानसभा क्षेत्र
*7. कोरबा भुक्ति* - कोरबा जिले में तीन अनुमंडल तथा 5 तहसीलें है। कोरबा अनुमंडल में कोरबा तथा करतला, कटघोरा अनुमंडल में कटघोरा व पाली तथा पोड़ी उपरोड़ा अनुमंडल में
पोड़ी उपरोड़ा तहसील है।
*राजनैतिक स्वरूप* - कोरबा एक लोकसभा क्षेत्र है तथा रामपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली - तानाखार नामक 4 विधानसभा क्षेत्र है।
*8. बिलासपुर भुक्ति* - जिले का क्षेत्रफल 3508.48 वर्ग किलोमीटर है। जिले की कुल जनसंख्या लगभग 1625502 है। वर्तमान में बिलासपुर जिले में 5 तहसील, 4 ब्लॉक और 708 गांव शामिल हैं। रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्राई-सिटी मेट्रो क्षेत्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
*राजनैतिक स्वरूप* - बिलासपुर एक लोकसभा क्षेत्र है तथा मरवाही, कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा व मस्तुरी नामक 7 विधानसभा क्षेत्र है।
*9. मुंगेली भुक्ति* - जिले में तीन तहसील मुंगेली, पथरिया और लोरमी शामिल है । जिले का कुल क्षेत्रफल 1 लाख 63 हजार 942 वर्ग किलोमीटर है । मुंगेली जिले में कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद हैं ।
*राजनैतिक स्वरूप* - बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुंगेली जिले में आता है लोरमी व मुंगेली नामक दो विधानसभा क्षेत्र है।
*b. मध्य छत्तीसगढ़*
*10. कबिरधाम भुक्ति* - कबीरधाम जिले में 4 तहसील हैं - कवर्धा, पंडरिया, बोडला व सहसपुर लोहारा
*राजनैतिक स्वरूप* - पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र है जो
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आते है।
*11. बेमेतरा भुक्ति* - बेमेतरा, बेरला, साजा, थानखम्हरिया व नवागढ़ नामक 5 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - साजा ,बेमेतरा व नवागढ् नामक तीन विधानसभा क्षेत्र जो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आते हैं।
*12. बलौदाबाजार भुक्ति*- बलौदाबाजार, भाटापारा, बिलाईगढ, कसडोल, पलारी व सिमगा नामक 5 तहसीलें है तथा 940 गाँव है ।
*राजनैतिक स्वरूप* - इस जिले में दो लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं लगती है। लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा में बिलाईगढ् व कसडोल विधानसभा क्षेत्र तथा लोकसभा क्षेत्र रायपुर में बलौदाबाजार व भाटापारा विधानसभा क्षेत्र लगते है।
*13. महासमुंद भुक्ति* -यह 1153 गांव महासमुंद में जिले के 5 तहसील या 5 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव सरायपाली ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम महासमुंद ब्लॉक में है, और महासमुन्द जिले में प्रमुख 3 अनुमंडल है, जिनके नाम महासमुंद, सरायपाली और पिथौरा है। महासमुंद, *सरायपाली*(कोशल समाज का अंग है), *बागबहरा*(कोशल समाज का अंग है), बसना और पिथौरा नामक 5 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - महासमुंद लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें जिले की सराईपाली, बसना, खल्लारी व महासमुंद विधानसभा क्षेत्र है।
*14 रायपुर भुक्ति* - रायपुर, तिल्दा, आरंग, अभनपुर, गोबरा नवापारा व खरोरा नामक 6 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - रायपुर लोकसभा क्षेत्र है जिसमें जिले से धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग व अभनपुर विधानसभा क्षेत्र है।
*15. दुर्ग भुक्ति* - दुर्ग जिले में दुर्ग धमधा व पाटन नामक तीन तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - दुर्ग एक लोकसभा क्षेत्र है जिसमें जिले की पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर व अहिवारा नामक छ विधानसभा क्षेत्र है।
*16. राजनांदगांव भुक्ति* - यह 1649 गांव छत्तीसगढ़ में जिले के 9 तहसील या 9 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव छुईखदान ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम डोंगरगांव ब्लॉक में है, और राजनांदगांव जिले में 5 अनुमंडल है खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव व मोहला।
*राजनैतिक स्वरूप* - राजनांदगांव एक लोकसभा क्षेत्र है जिसमें खैरागढ, डोंगरगढ्, राजनांदगांव डोंगरगांव, खुज्जी व मोहला - मानपुर नामक 6 विधानसभा क्षेत्र है।
*c. दक्षिण छत्तीसगढ़*
*17. बलोद भुक्ति* - बालोद जिले में 704 गांव है और यह भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के गांव का लगभग 14 प्रतिशत है, जिले में 3 ब्लॉक, 5 तहसीले और 421 ग्राम पंचायतें है, और यहाँ पर गाव की संख्या भारत के कुल गाव का मात्र 0.11% है । जिलें में बालोद अनुमंडल में बालोद व गुरूर, गुण्डरदेही अनुमंडल में गुण्डरदेही तथा डौण्डीलोहारा अनुमंडल में डौण्डी व डौण्डीलोहारा नामक 5 तहसीलें है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जिला कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आता है तथा बालोद, गुण्डरदेही व डौण्डीलोहारा तीन विधानसभा क्षेत्र है।
*18. धमतरी भुक्ति* -यह 659 गांव छत्तीसगढ़ में जिले के 4 तहसील या 4 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव नगरी ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम मगरलोड ब्लॉक में है, और धमतरी जिले में प्रमुख 3 अनुमंडल है, जिनके नाम धमतरी, कुरूद और नगरी है। मगरलोड, धमतरी, कुरूद और नगरी नामक 4 तहसीलें भी है।
*राजनैतिक स्वरूप* -जिले में दो लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं आती है। कांकेर लोकसभा में सिहावा विधानसभा है तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कुरूद व धमतरी विधानसभा क्षेत्र है।
*19 गरियाबंद भुक्ति* - इस जिले में चार अनुमंडल तथा पांच तहसीलें है। राजिम, गरियाबंद, *देवभोग*(कोशल समाज का अंग)तथा मैनपुर अनुमंडल तथा तहसील मुख्यालय दोनों ही तथा छुरा गरियाबंद अनुमंडल की एक तहसील है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जिले महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में जिसमें राजिम व बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र है।
*20. कांकेर भुक्ति* - कांकेर जिले में कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, दुर्गुकोंदल, कोयलीबेडा नामक 7 तहसील हैं । गांवों की कुल संख्या 1004 है। राजस्व गांवों की संख्या 995 है जबकि वन गांव 9 हैं ।
*राजनैतिक स्वरूप* - कांकेर लोकसभा क्षेत्र जिसमें अंतागढ्, भानुप्रतापपुर व कांकेर
नामक 3 विधानसभा क्षेत्र है।
*21. कोंडागांव भुक्ति* -कोंडागांव जिला 5 ब्लॉक में बांटा गया है - कोंडागाँव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल व बड़ेराजपुर है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जिला दो लोकसभा क्षेत्र में आता है तथा दो विधानसभा क्षेत्र जिले में केशकाल विधानसभा क्षेत्र कांकेर तथा कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है।
*22. बस्तर भुक्ति* - बस्तर , भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश के दक्षिण दिशा में स्थित जिला है । बस्तर जिले एवं बस्तर संभाग का मुख्यालय जगदलपुर शहर है । बस्तर जिला को सात विकासखंड/तहसील , जगदलपुर , बस्तर , बकावंड , लोहंडीगुडा, तोकापाल , दरभा , बास्तानार में विभाजित किया गया है । बस्तर जिला सरल स्वाभाव जनजातीय समुदाय और प्राकृतिक सम्पदा संपन्न हुए प्राकृतिक सौन्दर्य एवं सुखद वातावरण का भी धनी है। बस्तर जिला घने जंगलों , ऊँची, पहाड़ियों , झरनों , गुफाओ एवं वन्य प्राणियों से भरा हुआ है। बस्तर जिले के लोग दुर्लभ कलाकृति ,उदार संस्कृति एवं सहज सरल स्वभाव के धनी हैं।
*राजनैतिक स्वरूप* - बस्तर एक लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें जिले की बस्तर, जगदलपुर व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र है।
*23. नारायणपुर भुक्ति* - नारायणपुर जिला छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में एक जिला है, नारायणपुर बस्तर मण्डल का जिला है, जिले में 1 उपमंडल है, 2 तहसीलें नारायणपुर व औरछा है, 572 ग्राम है और 317 ग्राम पंचायते है।
*राजनैतिक स्वरूप* - जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जिसमें एक विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर है।
*मध्यप्रदेश प्रांतीय इकाई (छत्तीसगढ़ी समाज)* - इसमें एक भुक्ति इकाई है।
*1. बालघाट भुक्ति* - जिले में बालाघाट, बैहर, बिरसा, कटंगी, खैरलांजी, किरनापुर, लालबर्रा, लांजी, परसवाड़ा व वारासिवनी लोकसभा क्षेत्र है। बालाघाट जिला मैंगनीज एवं तांबा के लिए प्रसिद्ध है। एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा फेरो मैंगनीज प्लांट भरवेली में लगाया गया है। बालाघाट जिले की भरवेली, उकवा, तिरोड़ी माईस मैंगनीज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मलाजखंड तांबा खदान के लिए प्रसिद्ध है।
*राजनैतिक स्वरूप* - बैहर, लांजी , परसवाड़ा, बालाघाट , वारासिवनी, कटंगी, बरघाट व सिवनी नामक 8 विधानसभा क्षेत्र तथा बालाघाट एक लोकसभा क्षेत्र है।
0 Comments: