*1. नागालैंड का सामान्य परिचय* - नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी *कोहिमा* है, जबकि *दीमापुर* राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है। नागालैण्ड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है।
*2. नागालैंड के बारें में* -
१. जिसके सफर में आत्माएं तक ठिठककर रह जाती हैं।
२. नागालैंड मे 16 जनजातियाँ पाई जाती है, अंगामी, आओ, चख़ेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग।
*3. ऐतिहासिक तथ्य* - इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (यह नाग लोगो की भूमि है हिन्दी मे) के अनुसार रखा था। सन 1832 में कैप्टन जेनकींस और पेंबर्टन के रूप में पहले यूरोपियन नागालैंड में आये थे। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लड़ने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी। भारत की आजादी के दौरान नागालेंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। सन् 1955 में भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालेंड भेजी और सन् 1957 में भारत सरकार और नागा लोगों के बीच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना। अंग्रेजी नागालैंड की अधिकारिक भाषा है, नागालैंड में कोन्याक, चांग, लोथा, फोम, सेमा, अंगामी व रेंगमा इत्यादि भाषाएँ बोली जाती हैं।
*4. राजनीति में नागालैंड* - उत्तर-पूर्व भारत में नागालैंड राज्य में प्रमुख राजनीतिक खिलाड़ी सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी , जनता दल (यूनाइटेड) और हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं। नागालैंड की राजनीति क्षेत्रीय प्रभुत्व अधिक रहा है यद्यपि बीच बीच में कांग्रेस ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। नागालैंड विधानसभा में 60 सदस्य है जो एक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते है।
*7. समाज आंदोलन बनाम नागालैंड* - नागालैंड का समाज आंदोलन से सीधा रिश्ता नहीं लेकिन राजनैतिक आर्थिक आंदोलन के माध्यम नागालैंड बंगाली समाज इकाई में समा जाएगा।
*8. नागालैंड की प्रशासनिक संरचना*
*1. मोन भुक्ति* - मोन जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय मोन ही है। मोन जिले में चार उपमंडल है जिनके नाम चेन, अंगजानयांग, फॉमचिन्ग, वाकचिंग है।
*राजनैतिक स्वरुप* - मोन जिले में ९ विधानसभा क्षेत्र है सभी सीटों के नाम अबोई, मौका, मोन टाउन, फॉमचिन्ग, तापी, टहोक, तिजीत, टोबू, वाकचिंग है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत् के अंतर्गत आता है।
*2. लॉन्गलेन्ग भुक्ति* - लोंगलेंग जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय लोंगलेंग ही है। लोंगलेंग जिले में 2 उपमंडल है जिनके नाम लोंगलेंग (सदर) और तामलु है और 3 तहसीलें है जिनके नाम लोंगलेंग (सदर), साक्षी और तामलु है।
*राजनैतिक स्वरुप* - लोंगलेंग जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम लोंगलेंग और तामलु है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जो की नागालैंड है के अंतर्गत आता है।
*3. ट्वेनसांग भुक्ति* - तुएनसांग जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय तुएनसांग ही है। तुएनसांग जिले में 4 उपमंडल है जिनके नाम तुएनसांग सदर, , नोकसेन, लोंगखिम, शमतोर इत्यादिहै।
*राजनैतिक स्वरुप* - तुएनसांग जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है सभी सीटों के नाम लोंगखिम चारे, , नोकसेन, शमतोर चेस्सोरे, , तुएनसांग सदर-१, तुएनसांग सदर -2 है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
*4. मोकोकचुआंग भुक्ति* - मोकोकचुंग जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय मोकोकचुंग ही है। मोकोकचुंग जिले में चार उपमंडल है जिनके नाम मोोकोकचंग, तुली, मंगकोलेम्बा और चांगटोंग्या है और ९ तहसीलें है जिनके नाम ओन्गांगकांग, तुली, चुचुइमलांग, चांगटोंग्या, मंगकोलेम्बा, कुबोलोंग, अलॉन्गकिमा, लोंगकेम और मेरंगमेन।
*राजनैतिक स्वरुप* - मोकोकचुंग जिले में दस विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम आलॉन्टाकी, जांगपेटकांग, इंपपुर, एंजेट्यॉन्गांग, कोरिडांग, आंगलेन्डेन, मोोकोकचंग शहर, मोंगोया, तुली, आर्ककॉन्ग है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
*5. वोखा भुक्ति* - वोखा जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय वोखा ही है। वोखा जिले में सात उपमंडल है जिनके नाम वोखा, वज़हूरो, सुंगरो, लोट्सु, चांगपांग, चुकिटोंग, रालन है और ग्यारह तहसीलें है जिनके नाम चांगपांग, एटेपीओंग, भंडारी, बाग्टी, सुंग्रो, सेनिस, लोत्सु, रालन, वोजुरो, वोखा सदर और चुकिटोंग ।
*राजनैतिक स्वरुप* - वोखा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम भण्डारि, सानीस, ट्यूई, वोखा है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
*6. ज़ुन्हेबोटो भुक्ति* - जुन्हेबोटो जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय जुन्हेबोटो ही है। जुन्हेबोटो जिले में २ उपमंडल है जिनके अकुलुटो और सताखा है और 4 तहसीलें है जिनके नाम घाठाशी, अकुलूतो, टोकिये, सुरूहतो है ।
*राजनैतिक स्वरुप* - जुन्हेबोटो जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम आघुनाटो, अकुलूतो, ऑटोइजु, सताखा, सुरूहोतो, जुन्हेबोटो है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
*7. कैफाइर भुक्ति* - कैफाइर जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय कैफाइर ही है। कैफाइर जिले में 3 उपमंडल है जिनके नाम पुंगरो, सियोचूँग, किफिरै है और 5 तहसीलें है जिनके नाम अमहटोर, सीतिमि, लोंगमात्र, किउसम, खोन्सा है ।
*राजनैतिक स्वरुप* - कैफाइर जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम पुंगरो किफिरै, सियोचूँग सीतिमि है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जो की नागालैंड है के अंतर्गत आता है।
*8. फेक भुक्ति* - फेक जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय फेक ही है। फेक जिले में आठ उपमंडल है जिनके नामसकराबा, सेक्रुज़ू, फोकुंगरी, खेज़केनको, चेतेबा, खुजा, जुकेत्सा और फोर है और 14 तहसीलें है जिनके नाम पफुटसेरो, फेक सदर, चेथेबा, चोजुबा, मेलुरी, सेक्रुज़ू, चिज़ामी, सकरबा, रज़ीबा, जुकेटस, फोर, खुजा, ख़ेज़हैकेनो, और फोखुंगरी ।
*राजनैतिक स्वरुप* - फेक जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम चिज़मी, चोज़ुबा, मेलोरी, फुटसेरो, फीक है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
*9. कोहिमा भुक्ति* - कोहिमा जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय कोहिमा ही है। कोहिमा जिले में सात उपमंडल है जिनके नाम कोहिमा, त्सेमिन्यु, चीफोबोज़ो, जखमा, सेचु-ज़ुबज़ा, बोत्सा, चुनलिखा है।
*राजनैतिक स्वरुप* - कोहिमा जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है सभी सीटों के नाम उत्तरी अंगमी – १, उत्तरी अंगमी -२, दक्षिणी अंगमी -१, दक्षिणी अंगमी -२, त्समिनीयू, पश्चिमी अंगमी है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत् के अंतर्गत आता है।
*10. दीमापुर भुक्ति* - दीमापुर जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय दीमापुर ही है। दीमापुर जिले में 4 उपमंडल है जिनके नाम धनसरिफर, मेडजीफेमा, नुइलेण्ड, कुहबोटो है।
*राजनैतिक स्वरुप* - दीमापुर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है सभी सीटों के नाम दीमापुर-1, दीमापुर-II, दीमापुर-III, घासपानी-I, घासपानी-II है, ये जिला नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत् के अंतर्गत आता है।
*11. पेरेन भुक्ति* - पेरेन जो की के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय पेरेन ही है। पेरेन जिले में 4 उपमंडल है जिनके पेरेन सदर, पेरेन, टेनिंग, जालूकी है और 5 तहसीलें है जिनके नाम अहथिबंग, पेरेन, टेनिंग, नाग्वालवा, जालूकी है ।
*राजनैतिक स्वरुप* - पेरेन जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम पेरेन, टेनिंग है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जो की नागालैंड है के अंतर्गत आता है।
*12. नोकलाक भुक्ति* - प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 21 दिसंबर 2017 ई. को तुएनसांग जिले के एक उप-मंडल को विभाजित कर इस जिले का गठन किया गया था। नोकलाक जिले में प्रशासनिक मंडलों की संख्या 5 है - नोक्लाक, थोनोकिनी, नोखू, पान्सो और चिंगमेई
*राजनैतिक स्वरुप* - नोकलाक जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र - नोक्लाक व थोनोकिनी है ।
0 Comments: