असम में समाज आंदोलन

*असम राजनैतिक इकाई एवं समाज आंदोलन*
1. असम का परिचय - असम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है।भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम, मेघालय तथा त्रिपुरा एवं पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है।

2. असम का नामकरण - सामान्य रूप से माना जाता है कि असम नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है, वो भूमि जो समतल नहीं है। कुछ लोगों की मान्यता है कि "आसाम" संस्कृत के शब्द "अस्म " अथवा "असमा", जिसका अर्थ असमान है का अपभ्रंश है। कुछ विद्वानों का मानना है कि 'असम' शब्‍द संस्‍कृत के 'असोमा' शब्‍द से बना है, जिसका अर्थ है अनुपम अथवा अद्वितीय। अन्य नाम प्रागज्युतिसपुर व कामरुप है। 

3. असम का समाज - आस्ट्रिक, मंगोलियन, द्रविड़ और आर्य जैसी विभिन्‍न जातियाँ प्राचीन काल से इस प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों में समय-समय पर आकर बसीं और यहाँ की मिश्रित संस्‍कृति में अपना योगदान दिया। इस तरह असम में संस्‍कृति और सभ्‍यता की समृ‍द्ध परम्परा रही है।

4. इतिहास के झरोखे से असम - असम इतिहास पन्नों अति प्राचीन समय से है लेकिन 350 ईस्वी से इसका लिखित प्रमाण उपलब्ध है। मध्यकाल में सन् 1228 में बर्मा के एक ताई विजेता चाउ लुंग सिउ का फा ने पुर्वी असम पर अधिकार कर लिया। वह अहोम वंश का था जिसने अहोम वंश की सत्ता यहाँ कायम की। अहोम वंश का शासन 1829 पर्यन्त तब तक बना रहा जब तक कि अंग्रेजों ने यनदबु ट्रीटी के दौरान असम का शासन हासिल किया।

5. असम का भूगोल - भू आकृति के अनुसार असम राज्य को तीन विभागों में विभक्त किया जा सकता है - 1. उत्तरी मैदान अथवा ब्रह्मपुत्र का मैदान, 2. मिकिर तथा उत्तरी कछार का पहाड़ी क्षेत्र व 3. कछार का मैदान अथवा सूरमा घाटी है। यहाँ की प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र है। 

6. असम की राजनीति - यहाँ 126 सदस्य वाली विधान सभा है तथा यह भारतीय संसद को 14 लोकसभा व 7 राज्य सभा सदस्य देता है। असम की राजधानी दिसपुर है तथा गुवाहाटी में उच्च न्यायलय है। असम की राजनीति पर 1985 तक कांग्रेस का प्रभुत्व रहा है। यद्यपि जनता पार्टी के युग यह भी परिवर्तन से अछूता नहीं रहा है तथापि कांग्रेस युग की ही संज्ञा दी जा सकती है। तत्पश्चात असम गण परिषद व कांग्रेस में रस्साकशी देखी गई थी। आजकल भाजपा के हाथ में असम का भाग्य है। 

7. असम में समाज आंदोलन - असम में असम उन्नयन, बोडो व आमरा बंगाली समाज क्षेत्र है।

1. असम उन्नयन समाज इकाई


1. कामरूप 
2. नलबाड़ी
3. नगाँव
4. दारांग
5.मारिगांव
6. शोणितपुर
7. बिश्वनाथ
8.गोलाघाट
9. पूर्वी कार्बी ऑन्गलॉन्ग
10. जोरहाट
11. माजुली
12.लखिमपुर
13. शिवसागर
14. डिब्रूगढ
15.धेमाजी
16. चराईदेव
17. तिनसुकिया

2. बोडो समाज इकाई

1.कोकराझार
2. चिरांग
3. बंगाईगाँव
4. बक़सा
5. उदालगुड़ी

3.आमरा बंगाली - असम इकाई

1.कोकराझार का दक्षिण भाग
2. धुबरी
3. गोवालपारा
4. बंगाईगाँव का दक्षिण भाग
5. चिरांग का कुछ भाग
5. बक़सा का दक्षिण भाग
6. बारपेटा

7. हैलाकांडी
8. करीमगंज
9. काछाड़
10. दीमा हासओ
11. होजाई
12. कार्बी अॉन्गलॉन्ग
Previous Post
Next Post

post written by:-

0 Comments: