अरुणाचल प्रदेश में समाज आंदोलन

*अरुणाचल प्रदेश राजनैतिक इकाई व समाज आंदोलन*
1. अरुणाचल प्रदेश का परिचय - अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में बर्मा/म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं। *ईटानगर* राज्य की राजधानी है। प्रदेश की बोलचाल की मुख्य भाषा हिन्दी है। अरुणाचल प्रदेश चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ 1,129 किलोमीटर सीमा साझा करता है। यह एक नैतिक रूप से विविध राज्य है, जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम में मोनपा लोग, केन्द्र में तानी लोग, पूर्व में ताई लोग और राज्य के दक्षिण में नागा लोग हैं।

2. अरुणाचल प्रदेश का नामकरण - अरुणाचल का अर्थ हिन्दी में "उगते सूर्य का पर्वत" है अरूण + अचल - 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' = पर्वत होता है। 

3. इतिहास के झरोखे में अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश को पहले पूर्वात्तर सीमान्त एजेंसी (नॉर्थ ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी- नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास 24 फरवरी 1826 को 'यण्डाबू सन्धि' होने के बाद असम में ब्रिटिश शासन लागू होने के बाद से प्राप्त होता हैं। सन 1962 से पहले इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी (नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक भाग था परन्तु सामरिक महत्त्व के कारण 1965 तक यहाँ के प्रशासन की देखभाल विदेश मन्त्रालय करता था। 1965 के पश्चात असम के राज्यपाल के द्वारा यहाँ का प्रशासन गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत आ गया था। सन 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम 'अरुणाचल प्रदेश' किया गया। इस सब के बाद 20 फरवरी 1987 को यह भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया। 

4. अरुणाचल प्रदेश की राजनीति - यहाँ 60 सदस्य विधानसभा है तथा यह लोकसभा में 2 तथा राज्यसभा में 1 प्रतिनिधि भेजता है। ईटानगर प्रदेश की राजधानी है। यहाँ न्यायिक व्यवस्था गोवाहटी उच्च न्यायलय द्वारा देखी जाती है, जहाँ ईटानगर खंडपीठ है। प्रदेश की राजनीति पर कांग्रेस व स्थानीय पार्टियों का प्रभुत्व रहा है, जनता पार्टी व भाजपा ने भी राज्य की राजनीति को प्रभावित किया है। 

5. अरुणाचल प्रदेश में समाज आंदोलन - राज्य में दो समाज इकाइयां प्रगति पर है। 

1. असम उन्नयन समाज अरुणाचल प्रदेश इकाई 

1. तवांग
2. दिरांग (पश्चिम कामेंग)
3. पूर्वी कामेंग
4.पक्के-केसांग
5. पापुम पारे
6. कुरुंग कुमै 
7. करा दादी 
8. कमले
9. निचला सुबनसिरी
10. ऊपरी सुबनसिरी
11.पूर्वी सियांग
12. सियांग
13. पश्चिम सियांग
तिराप
14.निचला सियांग
15. उपरी सियांग
16. शि-योमी
17. लेपा-राडा
18.निचली दिबांग घाटी
19. दिबांग घाटी
20. अंजाव
21. लोहित
22. नामसाई
23.चांगलांग
24. तिरप
25. लोंगडिंग जिला

2. बोडो समाज अरुणाचल प्रदेश इकाई 

1. पश्चिम कामेंग - दिरांग को छोड़कर शेष जिला
Previous Post
Next Post

post written by:-

0 Comments: