*त्रिपुरा राजनैतिक इकाई एवं समाज आंदोलन*
*1. सामान्य परिचय* - त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 10,491 वर्ग किमी है। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं।
*2. नामकरण के प्रचलित मत* -
१. ऐसा कहा जाता है कि राजा त्रिपुर, जो ययाति वंश का 39वाँ राजा था के नाम पर इस राज्य का नाम त्रिपुरा पड़ा। जिसके वंशज अहीरो ने यहाँ प्राचीन काल में शासन किया था।
२. एक मत के स्थानीय देवी त्रिपुर सुन्दरी के नाम पर यहाँ का नाम त्रिपुरा पड़ा।
३. इतिहासकार कैलाश चन्द्र सिंह के मुताबिक यह शब्द स्थानीय कोकबोरोक बोली के दो शब्दों का मिश्रण है - त्वि और प्रा। त्वि का अर्थ होता है पानी और प्रा का अर्थ निकट। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में यह समुद्र (बंगाल की खाड़ी) के इतने निकट तक फैला था कि इसे इस नाम से बुलाया जाने लगा।
*3. इतिहास के पन्ने से* - त्रिपुरा की स्थापना 14वीं शताब्दी में माणिक्य नामक इण्डो-मंगोलियन आदिवासी मुखिया ने की थी। 1808 में इसे ब्रिटिश साम्राज्य ने जीता, यह स्व-शासित शाही राज्य बना। 15 अक्तूबर, 1949 तक त्रिपुरा पर शासन किया। इसके बाद त्रिपुरा भारत संघ में शामिल हो गया। शुरू में यह भाग-सी के अंतर्गत आने वाला राज्य था और 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह केंद्रशासित प्रदेश बना और इसके बाद 1972 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
*4. त्रिपुरा की राजनैतिक यात्रा* - 1 जुलाई 1963 को, त्रिपुरा केन्द्र शासित प्रदेश को विघटित कर दिया गया और त्रिपुरा संघ की प्रथम विधानसभा गठित की गई। विघटित त्रिपुरा संघीय परिषद् के सदस्य ही प्रथम विधानसभा के सदस्य बने और उन्होंने अपने पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। त्रिपुरा राजनीति में कांग्रेस व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दो प्रमुख थे, जिसमें कांग्रेस का स्थान भाजपा ने लिया है। त्रिपुरा विधानसभा में 30 सदस्य है तथा से लोकसभा के 2 प्रतिनिधि चुने जाते है ।
*5. त्रिपुरा में समाज आंदोलन* - त्रिपुरा का समाज बंगला सभ्यता एवं संस्कृति का वाहक है, यद्यपि भाषागत संघर्ष जारी है तथापि संस्कार बंगाली संस्कृति के है। यह एक समाज इकाई बंगाली समाज का अंग है।
*आमरा बंगाली समाज त्रिपुरा*
1. उत्तर त्रिपुरा जिला
2. उनाकोटी जिला
3. धलाई जिला
4. खोवाई जिला
5. गोमती जिला
6. पश्चिम त्रिपुरा जिला
7. सिपाहीझाला जिला
8. दक्षिण त्रिपुरा जिला
0 Comments: