1. उत्तराखंड का परिचय - उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। *गैरसैण* नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय *नैनीताल* में है।
2. उत्तराखण्ड का भूगोल - राज्य का अधिकांश उत्तरी भाग वृहद्तर हिमालय श्रृंखला का भाग है, जो ऊँची हिमालयी चोटियों और हिमनदियों से ढका हुआ है, जबकि निम्न तलहटियाँ सघन वनों से ढकी हुई हैं। राज्य में नदियों एवं झीलों का प्राबल्य है।
3. उत्तराखण्ड का राजनैतिक स्वरुप - राज्य में 71 सदस्य विधानसभा है तथा राज्य लोकसभा में 5 व 3 राज्यसभा को प्रतिनिधि देता है। राज्य की राजनीति पर भाजपा का वर्चस्व रहा है, इसको कांग्रेस की ओर कडी चुनौति भी मिलती है।
उत्तराखंड में समाज आंदोलन
राज्य में दो समाज इकाइयां है।
*1.कुमाऊँ समाज*
1. पिथौरागढ़
2. चमोली
3. बागेश्वर
4. अल्मोड़ा
5. नैनीताल
6. चम्पावत
7. उधम सिंह नगर
*2. गढ़वाली समाज*
1. उत्तरकाशी
2. रुद्रप्रयाग
3. टिहरी गढ़वाल
4. देहरादून
5. पौड़ी गढ़वाल
6. हरिद्वार
0 Comments: