1. परिचय - ब्रिटिश भारत के विभाजन उपरांत १९४७ में पंजाब राज्य को भारत और पाकिस्तान में दो भागों में बाँट दिया गया था। इसके साथ ही राज्य की पुरानी राजधानी लाहौर पाकिस्तान के भाग में चली गयी थी। अब भारतीय पंजाब को एक नई राजधानी की आवश्यकता पड़ी। पूर्व स्थित शहरों को राजधानी बदलने में आने वाली बहुत सी कठिनाईयों के फलस्वरूप एक नये योजनाबद्ध राजधानी शहर की स्थापना का निश्चय किया गया तथा १९५२ में इस शहर की नींव रखी गई।
2. चंडीगढ़ के बारे कुछ तथ्य - १. 15 जुलाई 2007 को चंडीगढ़ प्रथम भारतीय गैर-धूम्रपान क्षेत्र घोषित हुआ।
२. २ अक्टूबर २००८ को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म-दिवस पर शहर में पॉलीथीन की थैलियों के प्रयोग पर पूर्ण निषेध लागू हो गया।
3. भूगोल - सुखना झील
चंडीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। शहर का क्षेत्रफ़ल लगभग ४४ वर्ग मील (११४ कि॰मी॰²) है। इसकी सीमाएं पूर्व में हरियाणा, उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में पंजाब (भारत) से लगती हैं।
4. प्रशासन - चंडीगढ़ प्रशासन संविधान की धारा 239 के तहत नियुक्त किये गए प्रशासक के अधीन कार्यरत है। शहर का प्रशासनिक नियंत्रण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पास है। वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल ही चंडीगढ़ के प्रशासक होते हैं। प्रशासक का सलाहकार एक अखिल भारतीय सेवाओं से नियुक्त अति-वरिष्ठ अधिकारी होता है। ये अधिकारी प्रशासक के बाद सर्वे-सर्वा होता है। इस अधिकारी का भारतीय प्रशासनिक सेवा में ए.जी.एम.यू कैडर का होता है।
5. राजनीति - भारत की लोकसभा में चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवंटित है। जहाँ कांग्रेस भाजपा के बीच में प्रभुत्व की रस्साकशी होती है।
चंडीगढ़ में समाज आंदोलन - चंडीगढ़ पंजाबी समाज आंदोलन का अंग माना जाता है ।
असि पंजाबी समाज
1 चंडीगढ़
0 Comments: