1. परिचय - पंजाब ( ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं।
2. नामकरण - पंजाब' शब्द, फ़ारसी के शब्दों 'पंज' (پنج) पांच और 'आब' (آب) पानी के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ 'पांच नदियों का क्षेत्र' है। यह फ़ारसी शब्द संस्कृत के 'पञ्चनाद' के आधार पर हुआ था जिसका अर्थ वही 'पांच नदियों का क्षेत्र' है। ये पांच नदियां हैं - सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम।
3. इतिहास - पंजाब के इतिहास को नूतन चेतना देने वाले चिरस्मरणीय पुरुष गुरु नानकदेव, गुरु गोविन्द सिंह एवं महाराजा रणजीत सिंह। लाल लाजपत राय के जोश ने पंजाब में स्वाधीनता आंदोलन में क्रांति की चिनगारी जगा दी - जिसका प्रत्यक्ष रुप क्रांतिकारी भगत सिंह एवं उनके साथियों देखा। पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों को मिलाकर नए राज्य 'पेप्सू' तथा पूर्वी पंजाब राज्य सघ-पटियाला का निर्माण किया गया। पटियाला को इसकी राजधानी बनाया गया। सन 1956 में पेप्सू को पंजाब में मिला दिया गया। बाद में पंजाबी सूबा आंदोलन के कारण 1966 में पंजाब से कुछ हिस्से निकालकर हरियाणा बनाया गया।
4. एक तथ्य - कृषि प्रधान अर्थ व्यवस्था वाले भारतीय पंजाब को *भारत का "अन्न-भण्डार"* कहा जाता है। भारतीय पंजाब का आधारभूत ढांचा पूरे भारत में सर्वाधिक बेहतर में से है। यहां के निवासी औसत के आधार पर भारत के सर्वाधिक धनी लोग हैं।
5. पंजाब की राजनीति - 117 विधानसभा सदस्य तथा 13 लोकसभा व 7 राज्यसभा सदस्य है। पंजाब की राजनीति पर शिरोमणी अकाली दल का प्रभुत्व रहा है तो कांग्रेस के प्रति भी जनमत का प्यार रहा है। आजकल आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है ।
*पंजाब में समाज आंदोलन* - पंजाब में एक मात्र असी पंजाबी समाज इकाई है। जो पाकिस्तानी पंजाब व चंडीगढ़ साथ साझा है।
*असी पंजाबी समाज*
(I). भारतवर्ष पंजाबी समाज इकाई -
*A. जालंधर संभाग* - इसमें 7 भुक्तियां है।
1. पठानकोट जिला
2. गुरदासपुर जिला
3. होशियारपुर जिला
4. अमृतसर जिला
5. तरन तारन साहिब जिला
6. कपूरथला जिला
7. जालंधर जिला
*B. रोपड़ संभाग* - इसमें 3 भुक्तियां है।
8. शहीद भगतसिंहनगर जिला
9. रूपनगर जिला
10. साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली जिला)
*C. पटियाला संभाग* - इसमें 6 भुक्तियां है।
11. फतेहगढ़ साहिब जिला
12. पटियाला जिला
13. संगरूर जिला
14. लुधियाना जिला
15.बरनाला जिला
16.मलेरकोटला
*D. फरीदकोट संभाग* - इसमें 3 भुक्तियां है।
17. मानसा जिला
18. भटिण्डा जिला
19. फरीदकोट जिला
*E. फिरोजपुर संभाग* - इसमें 4 भुक्तियां है।
20. मोगा जिला
21. फिरोजपुर जिला
22. मुक्तसर जिला
23.फाज़िल्का जिला
0 Comments: