कुमाऊँ समाज

*कुमाऊँ समाज*

उत्तराखंड का पूर्वी भाग पिथौरागढ, बघेश्वर, चमोली, अलमोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर व चम्पावत नामक सात जिल कुमाऊँ समाज है।

कुमाऊँ हिमालय, हिमालय पर्वत श्रंखला के चार क्षैतिज विभाजनों में से एक है। सतलुज नदी से काली नदी के बीच फैली लगभग ३२० किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला को ही कुमाऊँ हिमालय कहा जाता है। उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश में स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में नेपाल हिमालय तथा पश्चिम में कश्मीर हिमालय स्थित हैं। कुमाऊँ हिमालय चारों विभाजनों में सबसे छोटा है। 

यह अपनी झीलों तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। नन्दा देवी, कामेत, त्रिशूल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, दूनागिरी तथा गंगोत्री इत्यादि कुमाऊँ हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाॅं हैं। गंगा, यमुना तथा रामगंगा नदियों का उद्गम कुमांऊँ हिमालय में ही होता है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल तथा सात ताल इत्यादि यहाँ की प्रसिद्ध झीलें हैं। यहाँ कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जिनमें चार धाम, पंच प्रयाग तथा पंच केदार प्रमुख हैं। 

इस क्षेत्र में नरेंद्र नगर में सबसे अधिक वर्षा होती है तथा उत्तरायणी मेला इस क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक मेला है। यहाँ के लोग उसकी बेसब्री से इंतजार करते है। कुमाऊँ समाज के उत्तर में पूर्व में नेपाल, उत्तर में चीन, पश्चिम में गढ़वाल तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश है। 

*कुमाऊँ समाज की संरचना*

*1. पिथौरागढ़ भुक्ति* - पिथौरागढ़ जिला उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल का एक जिला है, पिथौरागढ़ जिले का मुख्यालय पिथौरागढ़ नगर है पिथौरागढ़ जिला वातावरण के दृटिकोण से बहुत से आयामो से युक्त है। पिथौरागढ़ जिले में तहसीलें है जिनके नाम बेरिनग, उजचूला, दीदीहैट, गंगोलीहट और मुनिशीारी, इन 5 तहसीलों में डीडीहाट तहसील सबसे बड़ी और धारचूला तहसील सबसे छोटी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - पिथौरागढ़ जिले में 4 विधान सभा सीट है, इन विधानसभा क्षेत्रो के नाम धारचुला, दीदीहट, पिथौरागढ़ व गंगोलीहट है। 

*2. चमोलीभुक्ति* - चमोली जिला उत्तराखण्ड का दूसरा सबसे बड़ा जिला है, चमोली जिला गढ़वाल मण्डल में आता है और इसका मुख्यालय चमोली – गोपेश्वर है, विश्वप्रसिद चिपको आंदोलन यही से शुरू हुआ था। चमोली जिले में 6 तहसीलें है, इन तहसीलों के नाम इस प्रकार से है चमोली, गैरसैण, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरि और थराली, इन सभी तहसीलों में थराली तहसील सबसे बड़ी है और जोशीमठ तहसील सबसे छोटी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - चमोली में ३ विधान सभा क्षेत्र है, इनके नाम बद्रीनाथ, थराली , और कर्णप्रयाग है

*3. बागेश्वर भुक्ति* - बागेश्वर जिला उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल का एक जिला है, इसका निर्माण १९९७ में हुआ था इसके पहले यह जिला अल्मोड़ा जिला का भाग था बागेश्वर जिले में ३ तहसीलें है और १ विधान सभा सीट, बागेश्वर जिले का मुख्यालय बागेश्वर नगर में ही है। बागेश्वर जिले में 3 तहसील है जिनके नाम गरुड़, कांड कपकोट, इन तीनो तहसीलों में गरुण तहसील सबसे बड़ी और कपकोट तहसील सबसे छोटी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - बागेश्वर जिले में 1 विधानसभा क्षेत्र है, बागेश्वर है। 


*4. अल्मोड़ा भुक्ति* - 
अल्मोड़ा जिला उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल का एक जिला है, जिसका मुख्यालय अल्मोड़ा नगर में है, अल्मोड़ा एक पहाड़ी जिला है जो की घोड़े के खुर के समान रूप में बना हुआ है, अल्मोड़ा पर पहले चाँद साम्राज्य का अधिकार था फिर कत्यूरी राजवंश का हो गया। अल्मोड़ा जिले में 9 तहसीलें है जिनके नाम अल्मोड़ा, भिकियासैण, चौखटिया, द्वाराहाट, जयंती, रानीखेत, सोमेश्वर और सुल्त है। अल्मोड़ा जिले में 2212 गांव है। 
*राजनैतिक स्वरुप* - अल्मोड़ा जिले में छह विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम द्वारहट, सुल्त, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जगेश्वर है। 


*5. नैनीताल भुक्ति* - नैनीताल जिला उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आता है, नैनीताल जिला का मुख्यालय नैनीताल नगर में है। नैनीताल में 7 तहसीलें है - बेतालघाट, धरी, कालाढूंगी, कोसय कुटौली, लालकुआं, नैनीताल और रामनगर, इन सातो तहसीलों में नैनीताल सबसे बड़ी और लालकुआं सबसे छोटी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - नैनीताल में 6 विधान सभा क्षेत्र है, इन विधानसभा सीटों के नाम भीमताल, हल्द्वानी, कालधुंगी, लालकुआं, नैनीताल और रामनगर है


*6. चम्पावत भुक्ति* - चम्पावत जिला उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आता है, और मुख्यालय चम्पावत नगर में है, चम्पावत जिले को 1997 में 4 तहसीलों को मिलकर बनाया गया था। चम्पावत जिले में 4 तहसीलें है जिनके नाम चम्पावत , लोहाघाट, पाटी और पूर्णागिरि, इन चारो टहिलों में लोहागढ़ तहसील सबसे बड़ी तहसील है और पूर्णागिरि तहसील सबसे छोटी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - चम्पावत जिले में विधानसभा की दो सीट है, इन दोनों विधान सभा क्षेत्रो के नाम लोहाघाट और चम्पावत है। 


*7. उधम सिंह नगर भुक्ति* - उधम सिंह नगर जिला उत्तरखंड के कुमाऊं मण्डल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय *रुद्रपुर* है , जिले का नाम अमर शहीद सरदार उधम सिंह के नाम पर रखा गया। उधम सिंह नगर में 9 तहसीलें है जिनके नाम बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, किछ, सितारगंज, रुद्रपुर, नानकमत्ता और खटीमा इन तहसीलों में गदरपुर सबसे छोटी और सितारगंज तहसील सबसे बड़ी तहसील है।
*राजनैतिक स्वरुप* - उधम सिंह नगर में 10 विधान सभा क्षेत्र है, इन विधान सभा सीटों के नाम बाजपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किछ, नानक मट्टा, पंतनगर, गदरपुर, रुद्रपुर, और सितारगंज है।
Previous Post
Next Post

post written by:-

0 Comments: