*1. परिचय* - भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
*2. नामकरण* - अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है। निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि। हिन्द महासागर में बसा निर्मल और शांत अण्डमान पर्यटकों के मन को असीम आनंद की अनुभूति कराता भारत का एक लोकप्रिय द्वीप समूह है। अण्डमान अपने आंचल में मूंगा भित्ति, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी स्मृतियों से जुड़े खण्डहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। सुन्दरता में एक से बढ़कर एक यहां कुल ५७२ द्वीप हैं। अण्डमान का लगभग ८६ प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। समुद्री जीवन, इतिहास और जलक्रीड़ाओं में रूचि रखने वाले पर्यटकों को यह द्वीप बहुत रास आता है।
*3. इतिहास का एक पन्ना* -इस पर अंग्रेजों का शासन हो गया और बाद में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान द्वारा इस पर अधिकार कर लिया गया। कुछ समय के लिये यह द्वीप नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज़ाद हिन्द फौज के अधीन भी रहा था। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि देश में कहीं भी पहली बार पोर्ट ब्लेयर में ही तिरंगा फहराया गया था। यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 को यूनियन जैक उतार कर तिरंगा झंडा फहराया था। इसलिय अंडमान निकोबार प्रशासन की तरफ से 30 दिसम्बर को हर साल एक भव्य कार्यक्रम मनाने की शुरूआत की गई है। क्रांतिकारियों को भारत से अलग रखने के लिये किया जाता था। इसी कारण यह स्थान आंदोलनकारियों के बीच काला पानी के नाम से कुख्यात था। कैद के लिये पोर्ट ब्लेयर में एक अलग कारागार, सेल्यूलर जेल का निर्माण किया गया था।
*4. राजनीति का परिदृश्य* - यह केन्द्र शासित प्रदेश है, यहाँ सबसे बड़ा अधिकारी प्रशासक होता है- जिसकी नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा की जाती है। एक संसदीय सीट है।
*5. समाज आंदोलन की दृष्टि में अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह* - यह बंगाली परचम थामने की समानता रखता है ।
*6. अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में तीन जिले हैं*
*1.उत्तर और मध्य अण्डमान भुक्ति* - जिले में 3 तहसील - दिगलीपुर , मायाबंदर और रंगत शामिल हैं ।
*2. दक्षिण अण्डमान भुक्ति* - दक्षिण अंडमान के जिले में तीन तहसील हैं जैसे पोर्टब्लैयर, फरारगंज और लिटिल अंडमान है ।
*3.निकोबार भुक्ति* - 2016 तक, निकोबार को 3 उप-प्रभागों और 7तालुकों(तहसील) में पूरा किया गया।
1. कार निकोबार अनुमंडल में कार निकोबार तालुक-
2. नानकॉरी उपखंड
नानकॉरी तालुका, कामोर्ता तालुकी, टेरेसा-चौरा तालुका व कच्छल तालुक,
3. ग्रेट निकोबार उपखंड कैम्पबेल बे तालुका व लिटिल निकोबार तालुका
0 Comments: