1 परिचय - यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है।
2. दिल्ली की कहानी - इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख , सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद दिल्ली देश की राजधानी बनाई गई। स्टेट्स रिऑर्गेनाइजेशन एक्ट 1956 के प्रभाव में आने के बाद 1 नवंबर 1956 को दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला। 1991 में एक संशोधन के जरिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बना। दिल्ली को अपनी विधानसभा मिली। दिल्ली अब भी केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है।
3. दिल्ली की विधानसभा - दिल्ली की विधानसभा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की एकसदनी विधायी निकाय है। इस विधान सभा में कुल 70 विधायक सदस्य हैं। दिल्ली विधानसभा की बैठक पुराना सचिवालय भवन में होती है। दिल्ली राज्य विधानसभा का गठन पहली बार 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत किया गया था। लेकिन 1 अक्टूबर 1956 को इसका उन्मूलन कर दिया गया। फिर सितम्बर 1966 में, विधानसभा की जगह 56 निर्वाचित और 5 मनोनीत सदस्यों वाली एक मेट्रोपोलिटन काउंसिल ने ली। वर्ष 1991 में 69वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1991 और तत्पश्चात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम, 1991 ने केंद्र-शासित दिल्ली को औपचारिक रूप से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान दी और विधान सभा एवं मंत्री-परिषद से संबंधित संवैधानिक प्रावधान निर्धारित किये।
4. दिल्ली विधान सभा के क्षेत्र
*1. उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र* - 10
2. बुराड़ी
3. तिमारपुर
63. सीमापुरी
64. रोहतास नगर
65 . सीलमपुर
66. घोंडा
67. बाबरपुर -
68. गोकलपुर
69. मुस्तफाबाद
70. करावल नगर
*2. उत्तरी पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
1. नरेला
5. बादली
6. रिठाला
7. बवाना
8. मुंडका
9. किराड़ी
10. सुलतानपुर माजरा
11. नांगलोई जाट
12. मंगोल पुरी
13. रोहिणी
*3. चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
4. आदर्श नगर
14. शालीमार बाग
15. शकूर बस्ती
16. त्रिनगर
17. वज़ीरपुर
18. मॉडल टाउन
19. सदर बाज़ार
20. चाँदनी चौक
21. मटिया महल
22. बल्लीमारान
*4. पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
26. मादीपुर
27. राजौरी गार्डन
28. हरि नगर
29. तिलक नगर
30. जनकपुरी
31. विकासपुरी
32. उत्तम नगर
33. द्वारका
34. मटियाला
35. नजफ़गढ़
*5. नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
23. करोल बाग
24. पटेल नगर
25. मोती नगर
38. दिल्ली कैंट
39. राजिंदर नगर -
40. नई दिल्ली
42. कस्तूरबा नगर
43. मालवीय नगर
44. आर के पुरम
50. ग्रेटर कैलाश
*6. दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
36. बिजवासन
37. पालम
45. महरौली
46. छत्तरपुर
47. देवली
48. अम्बेडकर
49 . संगम विहार
51. कालका जी
52 . तुगलकाबाद -
53. बदरपुर
*7. पूर्वी लोकसभा क्षेत्र* - 10 विधानसभा क्षेत्र
41. जंगपुरा
54 . ओखला
55. त्रिलोकपुरी
56 . कोंडली
57. पटपड़गंज
58. लक्ष्मी नगर
59. विश्वास नगर
60. कृष्णा नगर
61. गांधी नगर
62. शाहदरा
5. दिल्ली की राजनीति - दिल्ली की राजनीति की कहानी 1993 से शुरु हुई भाजपा के मदनलाल खुराना दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने। भाजपा के यह पारी साहिब सिह वर्मा व दिल्ली प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज देकर मात्र 5 वर्ष में खत्म हो गई। दूसरी पारी खेलती हुई कांग्रेस की शीला दीक्षित 15 वर्ष तक शासन किया। तृतीय पारी की शुरुआत में शीला दीक्षित तत्पश्चात भाजपा व कांग्रेस को घूल छटाते हुए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को अपनी मुठ्ठी में कर दिया।
6. दिल्ली में समाज आंदोलन
1. हरियाणवी समाज
संपूर्ण दिल्ली के 11 जिले हरियाणवी समाज का अंग है।
1 सेंट्रल दिल्ली
2 पूर्वी दिल्ली
3 शाहदरा
4 नई दिल्ली
5 उत्तरी दिल्ली
6 उत्तर पूर्वी दिल्ली
7 उत्तर पश्चिम दिल्ली
8 दक्षिण दिल्ली
9 दक्षिण पश्चिम दिल्ली
10 दक्षिण पूर्वी दिल्ली
11 पश्चिमी दिल्ली
0 Comments: