भारतवर्ष के उत्तर में नेपाल राजनैतिक इकाई थी, जो किसी युग में भारतीय सांस्कृतिक प्रदेश का अंग था। आज भी नेपाल एवं भारतीय संस्कृति में समरुपता है।
1. परिचय - नेपाल आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल है। एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल की राजभाषा नेपाली बताई जाती है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की शृंखलाएँँ अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची 14 हिम शृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है।
2. भूगोल - मानचित्र पर नेपाल का आकार एक तिरछे सामानान्तर चतुर्भुज का है। नेपाल की कुल लम्बाई करीब 800 किलोमीटर और चौड़ाई 200 किलोमीटर है। नेपाल का कुल क्षेत्रफल 1,47,516 वर्ग किलोमीटर है। नेपाल भौगोलिक रूप से तीन भागों में विभाजित है– पर्वतीय क्षेत्र, शिवालिक क्षेत्र और तराई क्षेत्र। साथ में 'भित्री मधेस' कहलाने वाले उपत्यकाओं का एक समूह पहाड़ी क्षेत्र के महाभारत पर्वत शृंखला व चुरिया शृंखला के बीच स्थित है। यह क्षेत्र पहाड़ व तराई के बीच में स्थित है। हिमाली पहाड़ी व तराई क्षेत्र पूर्व-पश्चिम दिशा मे देशभर में फैले हुए है और यिनी क्षेत्र को नेपाल की प्रमुख नदियों ने जगह-जगह पर विभाजन किया है।
3. प्रशासनिक भाग - नेपाल को सात प्रांतों में विभाजीत किया गया है। इनके नाम प्रांत नंबर 1 से 7 रखे गए है। नेपालके संविधान, २०७२ की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है।
4. राजनीति - नेपाल कि राजनीति बहुदलीय प्रणाली के तहत एक गणतांत्रिक ढाँचे के अनुसार कार्य करती है। राष्ट्र का सर्वोच्च अधिकारी राज प्रमुख होता है जबकि कार्यपालिका शक्ति का उपयोग प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल द्वारा होता है, जबकि वैधानिक शक्ति संसद में निहित है। 28 मई 2008 तक नेपाल एक संवैधानिक राजतंत्र था। उसी दिन नेपाली संविधान सभा द्वारा नेपाल को गणतांत्रिक राज्य बनाने के लिए संविधान बदल दिया गया। नेपालके दो प्रमुख दल नेपाली कांग्रेस एवम् कम्युनिस्ट पार्टी अफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) हैं। नेकपा (माओवादी केन्द्र), नेकपा (एकीकृत समाजवादी), लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी पहिचानवादी एवम् क्षेत्रिय पार्टी हैं।
5.नेपाल में समाज आंदोलन
1. लिम्बु समाज
(प्रांत नंबर 1)
1. ईलाम जिला
2. पंचथार जिला
3. तेहराथुम जिला
4. धनकुटा जिला
5. संखुवासभा जिला
6. ताप्लेजुँग जिला
2. शेरपा समाज
( प्रांत नंबर 1)
1.सोलुखुम्बू जिला
3. राय/ किरत/ किरंत समाज
A. प्रांत नंबर 1
1. उदयपुर जिला
2. भोजपुर जिला
3. खोटाँग जिला
4. ओखलढुंगा जिला
B. प्रांत नंबर 3
5. सिंधुली जिला
4. नेवारी समाज
(प्रांत नंबर 3)
1.काठमांडू जिला
2. भक्तपुर जिला
3. ललितपुर जिला
5. तमांग समाज
A. प्रांत नंबर 3
1. दोलखा जिला
2. रामेछाप जिला
3. काभ्रेपलांचोक जिला
4. सिंधुपालचोक जिला
5. नुवाकोट जिला
6. रसुआ जिला
7. चितवन जिला
8. मकवानपुर जिला
B. प्रांत नंबर 2
9. पर्सा जिला
6. गुरुंग समाज
( प्रांत -04)
1. गोरखा जिला
2. मनांग जिला
3. मुस्तांग जिला
4. कास्की जिला
5. लमजुंग जिला
6. स्यांगजा जिला
7. मगर समाज
A. प्रात - 05
1. पाल्पा जिला
2.अर्घाखाँची जिला
3. गुल्मी जिला
4. प्युठान जिला
5. पश्चिम बागलंग जिला
6.रोल्पा जिला
7. पूर्वी रुकुम जिला
B. प्रांत - 04
8. पूर्वी बागलुंग जिला
9. म्याग्दी जिला
C. प्रांत - 06
10 . सल्यान जिला
8. थारु समाज
A. प्रांत -05
1. बांके जिला
2. बर्दिया जिला
3. दांग जिला
B.प्रांत -07
4. कैलाली जिला
5. कंचनपुर जिला
9. गोरखाली समाज
(प्रांत -06)
1. पश्चिमी रुकुम जिला
2. डोल्पा जिला
3. मुगु जिला
4. जाजरकोट जिला
5. जुम्ला जिला
6. दैलेख जिला
7. सुर्खेत जिला
8. हुम्ला जिला
9. कालीकोट जिला
प्रांत -07
10. अछाम जिला
11. बाजुरा जिला
12. बझांग जिला
13. डोटी जिला
14. डडेलधुरा जिला
15. बैतडी जिला
16. दार्चुला जिला
10. मिथिला समाज
प्रांत नंबर -01
1. सनसरी जिला
प्रांत नंबर -02
2.सर्लाही जिला
3. महोत्तरी जिला
4.धनुषा जिला
5. सिराहा जिला
6. सप्तरी जिला
11. प्रगतिशील भोजपुरी समाज
प्रांत नंबर 2
1. बारा जिला
2. रौतहट जिला
3.पूर्वी नवलपरासी जिला
4. पश्चिम नवलपरासी जिला
6. रुपन्देही जिला
12. आमरा बंगाली
प्रांत नंबर 1
1. झापा जिला
13. अंगिका समाज
प्रांत नंबर 1
1. मोरंग जिला
निम्न जिलों के बारे में सही जानकारी नहीं है, यद्यपि सीमावर्ती जिलों रखा गया है
धादिंग जिला
पर्बत जिला
तनहुँ जिला
कपिलवस्तु जिला
0 Comments: