*जम्मू कश्मीर राजनैतिक दृष्टिकोण*
----------------------------
1. परिचय - जम्मू और कश्मीर भारत द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के रुप में प्रशासित एक क्षेत्र है। यह दक्षिण एशिया के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, और कश्मीर के बड़े क्षेत्र का हिस्सा है, जो 1947 से भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवाद का विषय रहा है। नियंत्रण रेखा क्रमशः जम्मू और कश्मीर को पश्चिम और उत्तर में पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान के पाकिस्तान प्रशासित क्षेत्रों से अलग करती है। यह भारतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तर में और भारत द्वारा प्रशासित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ के पश्चिम में स्थित है।
2. एक दृष्टि इधर - जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में पुनर्गठन के प्रावधान जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के भीतर निहित थे, जिसे अगस्त 2019 में भारत की संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था। विधेयक का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में फिर से गठित करना था: जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख़। पुनर्गठन 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी हो गया है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित थे।
3. इतिहास का एक पृष्ठ - भारत की स्वतन्त्रता के समय महाराज हरि सिंह यहाँ के शासक थे, जो अपनी रियासत को स्वतन्त्र राज्य रखना चाहते थे। शेख़ अब्दुल्ला के नेतृत्व में मुस्लिम कॉन्फ़्रेंस (बाद में नेशनल कॉन्फ्रेंस) कश्मीर की मुख्य राजनैतिक पार्टी थी। कश्मीरी पंडित, शेख़ अब्दुल्ला और राज्य के ज़्यादातर मुसल्मान कश्मीर का भारत में ही एविलय चाहते थे (क्योंकि भारत धर्मनिर्पेक्ष है)। पर पाकिस्तान को ये बर्दाश्त ही नहीं था कि कोई मुस्लिम-बहुमत प्रान्त भारत में रहे (इससे उसके दो-राष्ट्र सिद्धान्त को ठेस लगती थी)। इस लिये 1947-48 में पाकिस्तान ने कबाइली और अपनी छद्म सेना से कश्मीर में आक्रमण करवाया और क़ाफ़ी हिस्सा हथिया लिया।
4. राजनीति के मुख से - जम्मू कश्मीर लोकसभा में 5 तथा राज्य सभा में 4 सदस्य चुनता है। जम्मू कश्मीर की राजनीति पर शेख अब्दुल्ला परिवार दबदबा रहा है, यद्यपि इनको जनमत की ओर चुनौतियां मिलती रही तथा यह आतंकवादी प्रभावित राज्य है। विधानसभा की स्थित बाद में स्पष्ट होगी।
*जम्मू कश्मीर में समाज आंदोलन*
~~~~~~~~~~
जम्मू कश्मीर के जम्मू डिविजन में असी डोगी तथा कश्मिर डिविजन में अस्य कशियारी ( कश्मीरी) समाज इकाई है।
*1. अस्य कशियारी समाज*
*A. कश्मीर डिवजन* - यह भारत सरकार द्वारा शासित जम्मू कश्मीर का भाग है, जिसमें 10 जिले है।
*1. अनंतनाग भुक्ति*
*2. पुलवामा भुक्ति*
*3.शोपियां भुक्ति*
*4. बडगाम भुक्ति*
*5.श्रीनगर भुक्ति*
*6. गांदरबल भुक्ति*
*7. बांदीपोरा भुक्ति*
*8. बारामूला भुक्ति*
*9. कुपवाड़ा भुक्ति*
*10. कुलगाम भुक्ति*
*B. पाक अधिकृत कश्मीर*
*a. मीरपुर डिवीज़न*
*1. भिम्बेर भुक्ति*
*2. कोटली भुक्ति*
*3. मीरपुर भुक्ति*
( वर्तमान इसे भारत सरकार ने मीरपुर नाम से कश्मिर का एक जिला घोषित कर दिया है)
*b. मुज़फ़्फ़राबाद डिवीज़न*
*1. बाग़ भुक्ति*
*2.मुज़फ़्फ़राबाद भुक्ति*
*3. नीलमघाटी भुक्ति*
( वर्तमान इसे भारत सरकार ने मुज़फ़्फ़राबाद नाम से कश्मिर का एक जिला घोषित कर दिया है)
*c. पुंछ रावलाकोट डिवीज़न*
*1. पूंछ भुक्ति*
*2. रावला कोट भुक्ति*
*3. सुधनोती भुक्ति*
( वर्तमान इसे भारत सरकार ने पूंछ इसमें भारतीय पूंछ जिला भी मिला दिया है नाम से कश्मिर का एक जिला घोषित कर दिया है)
*2. असी डोगरी समाज* (जम्मूकश्मीर प्रांत इकाई)
दक्षिणी पूर्वी जम्मूकश्मीर क्षेत्र के
1. मंडी उपभुक्ति ( भारतीय पूंछ क्षेत्र) पूंछ भुक्ति
2. राजौरी
3. जम्मू
4. रियासी
5. रामबन
6. डोडा
7. कठुआ
8. उधमपुर
9. सांबा
कश्मीर मंडल का
किस्तवाड़ा भी संभवतया असी डोगरी में है क्योंकि यह डोडा जिले से पृथक हुआ है
0 Comments: