1. परिचय - गुजरात (ગુજરાત) पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है।
2. नामकरण - गुजरात नाम, गुर्जरत्रा से आया है। गुर्जरों का साम्राज्य 6ठीं से 12वीं सदी तक गुर्जरत्रा के नाम से जाना जाता था गुज्जर जनजाति के निवास कारण इसे गुर्जरत्रा कहा गया हैं।
3. इतिहास का एक पृष्ठ - स्वतन्त्रता से पहले गुजरात का वर्तमान क्षेत्र मुख्य रूप से दो भागों में विभक्त था- एक ब्रिटिश क्षेत्र और दूसरा देसी रियासतें। राज्यों के पुनर्गठन के कारण सौराष्ट्र के राज्यों और कच्छ के केन्द्र शासित प्रदेश के साथ पूर्व ब्रिटिश गुजरात को मिलाकर द्विभाषी बम्बई राज्य का गठन हुआ। 1 मई 1960 को वर्तमान गुजरात राज्य अस्तित्व में आया। गुजरात भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है
4. गुजरात की राजनीति - गुजरात की विधानसभा में 182 सदस्य है तथा यहाँ से लोकसभा में 26 व राज्यसभा में 11 सदस्य जाते है। गुजरात राजनीति पर 1995 तक कांग्रेस का प्रभुत्व रहा, यद्यपि 1977 में जनता पार्टी,1990 में जनतादल ने पटकनी दी थी लेकिन कांग्रेस के साम्राज्य में असली भेद 1995 में केशुभाई पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा ने दिया। इस पारी को मजबूती नरेन्द्र मोदी ने दी।
5. गुजरात मॉडल एवं प्रउत अर्थव्यवस्था - भारतीय राजनैतिक गुजरात नामक एक मॉडल चकमा दिया था। राजनैतिक विश्लेषक एवं अर्थशास्त्रियों द्वारा गुजरात को विकास मॉडल के रुप में चर्चा में लिया। वस्तु यह भूलभूलैया वाला मॉडल है। जिसमें चमकाहट तो दिखती है लेकिन खोखली परत से मिलकर बना है। प्रउत का प्रगतिशील विकास मॉडल की ओर ले जाने का रास्ता नहीं है। इसलिए प्रउत इस मॉडल को अंगीकार नहीं करता है।
गुजरात में समाज आंदोलन
गुजरात में तीन समाज इकाइयां प्रगति की गाथा लिखने को आतूर है ।
1. *कच्छी समाज*
1.कच्छ भुक्ति
2.पाटन भुक्ति
3.बनासकांठा भुक्ति
4. मेहसाणा भुक्ति
5. साबरकांठा भुक्ति
*2. काठियावाड़ी समाज*
1. सुरेन्द्र नगर
2.बोटाद
3.भावनगर
4.राजकोट
5.अमरेली
6.गिर सोमनाथ
7. जुनागढ
8. देवभूमि द्वारिका
9.पोरबंदर
10. मोरबी
11.जामनगर
*3. गुजर समाज*
1. गांधीनगर
2. अहमदाबाद
3. अरवल्ली
4. महिसागर
5. पंचमहल
6. दाहोद
7. खेड़ा
8. आणंद
9. वडोदरा
10. छोटा उदयपुर
11.नर्मदा
12. भरूच
13. सुरत
14. तापी
15. नवसारी
16.डांग
17.वलसाड
0 Comments: